FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

हिंदुस्तान में जब निजी चैनल्स नहीं थे तब मनोरंजन का घरेलू साधन दूरदर्शन हुआ करता था। 1986 के साल में एक धारावाहिक मालगुडी डेज़ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। पहले तो इस धारावाहिक का टाइटल सॉन्ग “ताना न न ताना न ना” खूब प्रसिद्ध हुआ।इसी के साथ स्वामी और उसके पिता अनंत नाग भी दिल में जगह बना लिए।कन्नड़ भाषा के नायक का हिंदी पर सहज अधिकार था।  बीसवें नायक के रूप में अनंत नाग को दादा साहब फाल्के  पुरस्कार देने की घोषणा हुई है
देश के एक सौ सैतालीस करोड़ दर्शकों के लिए विभिन्न भाषा में दीर्घ काल मनोरंजन करने वालो को फिल्म पुरुष पुरोधा दादा साहेब फाल्के के नाम पर राष्ट्रीय पुरस्कार1969से देने की परंपरा भारत सरकार ने शुरू किया।
कन्नड़ फिल्म के मशहूर अभिनेता अनंत नाग को  2024 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया है। हिंदी भाषियों के लिए अनंत नाग की पहचान आर के नारायण के उपन्यास  “मालगुडी डेज़” पर दूरदर्शन के लिए बनी धारावाहिक प्रमुख है। अनंत नाग 250 से अधिक कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुके है। फिल्मों से राजनीति में जाने वाले नायक नायिकाओं के नाम में अनंत नाग का नाम भी शामिल है। वे बेंगलुरु से दो बार विधायक निर्वाचित हो चुके है।1996 से 1999 में जनता दल के मुख्य मंत्री जे  एच पटेल के मुख्य मंत्रित्व काल में मंत्री भी रहे है।
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के 56विजेताओं में मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश का नाम न होना खलता है। इस सूची में शिवाजी गणेशन औऱ रेखा ( पिता – पुत्री की जोड़ी) औऱ पृथ्वीराज कपूर और राजकपूर- शशिकपूर (पिता- पुत्र) विलक्षण संयोग है। जिन लोगो को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला है उनके नाम इस प्रकार है:- *नायक-
1पृथ्वीराज कपूर(मरणोपरांत),(1971)
2सोहराब मोदी
(1979)
3 पी. जयराज(1980)
4 राजकपूर(1987)
5 अशोक कुमार (1988)
6 ए. नागेश्वर राव(1990)
7 दिलीप कुमार( 1994)
8 राजकुमार(दक्षिण)(1995)
9 शिवाजी गणेशन( 1996)
10 देवानंद (2002)
11 सौमित्र चटर्जी ( 2011)
12प्राण (2012)
13 शशि कपूर (2014) 14मनोज कुमार( 2015) 15 विनोद खन्ना(2017) 16 अमिताभ बच्चन ( 2018)
17 रजनीकांत (2019) 18मिथुन चक्रवर्ती (2024)
19मोहन लाल(2025)
20 अनंत नाग(2026)
*नायिका
1 देविका रानी (1969) 2 रूबी मेयर्स सुलोचना (1973)
3 काननदेवी (1976)
4 दुर्गा खोटे (1983) 5आशा पारेख (2020)
6 रेखा (2022)
7 वहीदा रहमान (2023) * निर्देशक
1 बी. नरसिम्हा रेड्डी (1974)
2 धीरेंद्र गांगुली(1975) 3 नितिन बोस(1977)
ए 4 एल .वी. प्रसाद (1982)
5 सत्यजीत रे(1984)
6 शांताराम(1985)
7 बी . जी. पेंढारकर (1991)
8 भूपेन हजारिका
9 बी . आर. चोपड़ा (1998)
10 ऋषिकेश मुखर्जी (1999)
11 यश चोपड़ा(2001) 12मृणाल सेन(2003) 13अदूर गोपाल कृष्णन (2004)
14 ब्रज भूषण चतुर्वेदी (2005)
15 श्याम बेनेगल(2006) 16के. बालाचंदर (2010) 17 के. विश्वनाथ(2016) *निर्माता
1 वीरेंद्र नाथ सरकार (1970)
2 बी. नागिरेड्डी(1986) 3 डी. रामानायडू(2009) *गायक
1 मन्ना डे(2007)
* गायिका
1 लता मंगेशकर(1989) 2 आशा भोसले(2000) गीतकार
1 मजरूह सुल्तानपुरी(1993) 2प्रदीप(1997) 3गुलज़ार(2013) *संगीतकार
1 पंकज मलिक(1972) 2रामचंद्र बोराल(1978) 3 नौशाद(1981)
फिल्म फोटोग्राफर
1. बी.के. मूर्ति
इस सूची में प्राण ऐसे अनोखे कलाकार है जो खलनायक के रूप में स्थापित रहे थे।
मनोज कुमार ने उपकार में उन्हें चरित्र भूमिका में लेकर आये। आगे चलकर वे चरित्र भूमिका में दिखे लेकिन एक खलनायक को उसके अभिनय के बल पर 56दिग्गजों के बीच जगह मिले, ये सबसे अलग बात है।

🖋️

संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. 75 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा…

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    अर्जुन तिवारी रायपुर, शिव पटेल द्वारा निर्मित आसू झरत हे दाई ग्यारह अक्टूबर को रिलीज होगी। सरल स्वभाव के धनी शिव पटेल द्वारा निर्मित आसू झरत हे दाई भक्ति गीत…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा