FILM; छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘शतक’ 6 महीने तक टैक्स-फ्री, आदेश जारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरक गाथा

रायपुर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरक गाथा जन-जन तक पहुंचे और नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा मिले, इस उद्देश्य से सरकार ने छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘शतक : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष’ को टैक्स-फ्री करने का निर्णय लिया है। इसका आदेश आज वाणिज्य कर विभाग छग शासन ने जारी कर दिया है। यह सुविधा 28 फरवरी 2026 से आगामी छह माह तक प्रभावी रहेगी।

राज्य शासन ने यह निर्णय फिल्म के कथानक और विशेष गुणों को ध्यान में रखते हुए लिया है। आदेश के मुताबिक, फिल्म के प्रदर्शन के दौरान दर्शकों को टिकट खरीदते समय एसजीएसटी की राशि के बराबर छूट दी जाएगी, जिससे टिकट सस्ता होगा।सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस सुविधा का लाभ देने के लिए सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स टिकट से एसजीएसटी की राशि घटाकर ही बिक्री करेंगे। साथ ही फिल्म के लिए सामान्य प्रवेश शुल्क में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जा सकेगी।

आदेश में कहा गया है कि संबंधित सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स पहले इस सेवा पर देय एसजीएसटी का भुगतान स्वयं करेंगे। इसके बाद राज्य शासन द्वारा उस राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इस योजना के क्रियान्वयन से जुड़े विस्तृत निर्देश राज्य कर आयुक्त द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे। इस फैसले को फिल्म उद्योग और दर्शकों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है, जिससे प्रदेश में फिल्म के प्रदर्शन को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

जनप्रतिनिधियों के साथ सीएम ने देखी थी फिल्म

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने फिल्म के प्रदर्शन के बाद कहा था कि ‘शतक’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और समर्पण की सतत साधना का सजीव चित्रण है। उन्होंने कहा था कि संघ की प्रेरक गाथा जन-जन तक पहुंचे और नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा मिले, इस उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को टैक्स-फ्री करने का निर्णय लिया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    नायिका और अभिनेत्री में क्या फर्क है? आम भाषा में दोनों में कोई अंतर नहीं दिखता है। नायिका हमेशा नायक की होती है।अभिनेत्री, अभिनय का सामर्थ्य रखती है याने अभिनेत्री…

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के टाइटल को लेकर फिल्ममेकर नीरज पांडे को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि यह टाइटल समाज के एक वर्ग को बदनाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन

    CGSPTCL; पुनः सेवा वृद्धि मिली, राजेश शुक्ला तीसरी बार बने प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन

    SUSPEND; नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित

    SUSPEND; नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित

    TRANSFER; 11 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कुलदीप शर्मा बलौदाबाजार के नए कलेक्टर होंगे

    TRANSFER; 11 IAS अफसरों के ट्रांसफर, कुलदीप शर्मा बलौदाबाजार के नए कलेक्टर होंगे

    LIQUOR SCAM; फूट-फूटकर रो पड़े केजरीवाल, दिल्ली शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलने पर भावुक हुए AAP चीफ,सीबीआई अफसरों पर लटकी जांच की तलवार

    LIQUOR SCAM; फूट-फूटकर रो पड़े केजरीवाल, दिल्ली शराब घोटाले में क्लीन चिट मिलने पर भावुक हुए AAP चीफ,सीबीआई अफसरों पर लटकी जांच की तलवार

    CRIME;नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया फॉरेस्ट गार्ड,पहले लोगों ने जमकर कूटा…फिर करवाया डांस

    CRIME;नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया फॉरेस्ट गार्ड,पहले लोगों ने जमकर कूटा…फिर करवाया डांस

    CGPEB; अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती परीक्षा की संभावित तिथियां

    CGPEB; अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, व्यापमं ने जारी की शिक्षक भर्ती परीक्षा की संभावित तिथियां