CRIME; सीमांकन करने गए राजस्व अमले से विवाद, सरपंच समेत अन्य पर FIR दर्ज

रायपुर., पुलिस ने राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी से विवाद करके सीमांकन कार्य रुकवाने के आरोप में सरपंच समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. मंदिरहसौद पुलिस के मुताबिक घटना गोढ़ी स्थित रिम्स अस्पताल के पास 25 अगस्त को दोपहर में हुई. पटवारी अंजन मिश्रा की रिपोर्ट पर आरोपी गोपाल धीवर, मोनू बैस, डिकेश बैस एवं अन्य ग्रामीणों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में अपराध पंजीबद्ध कर जांच जारी है. रिपोर्ट के अनुसार राजस्व न्यायालय के आदेश पर भूमि सीमांकन हेतु दल गठित किया गया था.

जिसमें आरआई आर. के. साहू, तुलसी राम बंजारे, भुवनेश्वर वर्मा और पटवारियों में अंजन कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश देवांगन, रसानंद बारिक, राजीव पटेल, अजय चंदेल, वीणा वर्मा को सीमांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तहसीलदार द्वारा निर्देशित किया गया था. दोपहर एक बजे आरआई व पटवारियों की टीम गोढ़ी रिम्स अस्पताल पहुंचकर सीमांकन कार्रवाई कर रही थी.

इसी दौरान आरोपी पहुंचे और आरोपी गोपाल धीवर, मोनू बैस, डिकेश बैस एवं अन्य ग्रामीणों ने सीमांकन प्रक्रिया में बाधा डालकर कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया. तहसीलदार मंदिर हसौद विनोद साहू द्वारा गोपाल धीवर एवं अन्य लोगों को समझाइश दी गई.

  • Related Posts

    CRIME; स्कूल में गंदा काम ,बच्चों को समय से पहले छुट्टी कर प्रभारी प्राचार्य और लेडी टीचर मनाते थे रंगरेलियां

    0 जेन जी आंदोलन का असर,जनसुनवाई में खुली पोल छिंदवाड़ा, दिल्ली के जंतर मंतर में हुए जेन जी आंदोलन का असर अब पूरे देश में देखने में नजर आ रहा है…

    RAPE; नाबालिग बेटी से लगातार दुष्कर्म करने वाला पिता गिरफ्तार, विवाहित बताकर कराया प्रसव, बुआ समेत 6 अरेस्ट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया.…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार