MINING;महानदी में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कसेगा प्रशासन का शिकंजा, दोषियों के खिलाफ FIR होगी

0 राजस्व, पुलिस, वन, खनिज और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम गठित, आम नागरिक मोबाइल नंबर 9201899925 पर दे सकते हैं सूचना

बलौदाबाजार, बलौदाबाजार ज़िले में महानदी में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन सख्त रुख अख्तियार किया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व, पुलिस, वन, खनिज और परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी अनुविभागों के एसडीएम को अपने अनुविभाग में रेत उत्खनन के ग्रे और ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार करने के निर्देश  दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि जिम्मेदारों के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट के तहत एफआईआर कर कठोर क़ार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश हैं कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए। कलेक्टर सोनी ने बताया कि राजस्व, पुलिस, वन, खनिज और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम जिम्मेदारों के खि़लाफ़ कार्रवाई करेगी।

अवैध खनन-परिवहन की जानकारी देने वाले को पुरस्कृत भी किया जाएगा

उन्होंने आम नागरिकों से भी रेत के अवैध खनन और परिवहन को रोकने में प्रशासन की मदद करने की अपील की। बैठक में उन्होंने बताया कि आम नागरिक संपर्क केंद्र के मोबाइल नंबर 9201899925 पर अवैध खनन और परिवहन की जानकारी दें। सटीक जानकारी देने वाले को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। कलेक्टर सोनी ने कहा कि जिले में रेत उत्खनन हेतु 14 खदानें स्वीकृत हैं, जहाँ से केवल ट्रेक्टर में माध्यम से उत्खनन करने की मंजूरी है। यदि कोई हाइवा या चैन माउंटेन का उपयोग करता है तो उनका वाहन ज़ब्त किया जाएगा। इसके बाद ड्राइवर के साथ-साथ वाहन के मालिक पर भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

वन कानूनों के तहत दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और वाहन राजसात किए जाएंगे

कलेक्टर ने बैठक में बताया कि वन कानूनों के तहत भी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और वाहन राजसात भी किया जाएगा। कलेक्टर ने परिवहन विभाग को रेत उत्खनन में शामिल वाहन मालिकों और वाहन चालकों की संपूर्ण जानकारी एकत्रित करने के निर्देश भी दिए। जिसमें उनके सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज की जानकारी आदि शामिल हो। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि संयुक्त टीम पूरे दल बल के साथ अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सतर्कता और सजगता से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान टीम के सदस्य अपनी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखें।

एक चैन माउंटेन मशीन एवं एक हाइवा जब्त

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा कल गनियारी, कोटा, करही कछार, छतौना, सोढाखुर्द, रतनपुर, कछार एवं अन्य क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान करही कछार क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन में लगी एक चैन माउंटेन मशीन को ज़ब्त कर सील कर दिया गया है।

ग्राम सोढाखुर्द क्षेत्र में बिना किसी वैध दस्तावेज, अनुमति या सहमति पत्र के लगभग 150 ट्रिप हाइवा रेत का अवैध भंडारण पाया गया, जिसे हरी ओम शर्मा, निवासी बिलासपुर के कब्जे से ज़ब्त किया गया।

छतौना के सरपंच, उप सरपंच ने ज़ब्त रेत को सुपुर्दगी में लेने से किया इंकार

ग्राम पंचायत छतौना के सरपंच, उप सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि द्वारा ज़ब्त रेत को सुपुर्दगी में लेने तथा मौका पंचनामा में हस्ताक्षर करने से इंकार किया गया। ऐसी स्थिति में नियमानुसार ज़ब्त रेत को भूमि स्वामी मनोहर सिंह राज, निवासी सोढाखुर्द को सुपुर्द किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम कछार में मुरुम का अवैध परिवहन करते हुए एक हाइवा वाहन पकड़ा गया, जिसे थाना कोनी के सुपुदर्गी में रखा गया है।

  • Related Posts

    ACTION; सुरक्षा मानकों की कमी पर 9 बसों पर कार्रवाई, 19,600 रुपए का शमन शुल्क वसूल

    महासमुंद, परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्री बसों में आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन की जांच के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।…

    MINING; प्रतिबंध हटते ही रेत माफिया का आतंक शुरु, वन अफसर और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुगेली जिले के लोरमी वन परिक्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कन्हैया नाला बांध के…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच