FIRE; चार्जिंग के दौरान EV बनी आग का गोला! एक ही घर में जिंदा जले 7 लोग, 3 ने किसी तरह बचाई जान

इंदौर, मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के बंगाली चौराहे के पास हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है, जिससे पूरे शहर में शोक का माहौल है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जिसने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया. घर में रखे गैस सिलेंडरों में धमाकों के कारण आग और भी भयावह हो गई और कई लोग बाहर नहीं निकल सके.

प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है. यह घटना EV चार्जिंग और घरेलू सुरक्षा को लेकर बड़ी चेतावनी मानी जा रही है. हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. घटना के बाद से ही पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

 जिले के कलेक्टर शिवम वर्मा ने जानकारी दी कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है. मकान की दो मंजिलों को खाली कराया जा चुका है, तीसरी मंजिल की जांच जारी है, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अंदर कोई और फंसा न हो, टीमें रात भर से मौके पर डटी हुई हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

EV चार्जिंग से शुरू हुई आग
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी. इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग लग गई. कुछ ही मिनटों में आग पूरे मकान में फैल गई और अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला.

15 सिलेंडर, 4 धमाके… दहल उठा इलाका
सूत्रों के मुताबिक घर में करीब 15 गैस सिलेंडर रखे थे. जैसे ही आग वहां पहुंची, एक के बाद एक 4 सिलेंडर फट गए.धमाके इतने जोरदार थे कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मकान का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया.

पारिवारिक कार्यक्रम बना त्रासदी
हादसे के समय घर में पारिवारिक आयोजन चल रहा था, जिसके चलते कई रिश्तेदार भी मौजूद थे. इसी वजह से नुकसान और ज्यादा हुआ. देखते ही देखते खुशियों का माहौल मातम में बदल गया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRAFFIC;चालानी के साथ सख्त एक्शन, राजधानी में सड़क किनारे ट्रक पार्क करने वाले 3 चालकों पर FIR

    रायपुर, राजधानी रायपुर में सड़क किनारे अवैध रूप से ट्रक और ट्रेलर खड़े करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ‘पत्रिका’ में ‘मौत को…

    SCHOOL; शिक्षा मंत्री के इलाके के सरकारी स्कूल में 8 छात्रों ने खाई नशीली दवा, 1 बच्चा ICU में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

    दुर्ग, शिक्षा मंत्री के गृह जिले दुर्ग में अब स्कूली बच्चे भी नशे की चपेट में आते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग के पंचशील नगर स्थित शासकीय चंद्रशेखर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र