FIRE टिंबर मार्केट में भीषण आग! देर रात भड़की लपटों से मचा हड़कंप,करोंडों की सागौन लकडी खाक

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग त्रिमूर्ति नगर के समीप पायनियर मार्केटिंग के कैलाश टिंबर गोदाम में अचानक भड़की और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सागौन लकड़ी और प्लाईवुड जैसे ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे आसपास के गोदामों और दुकानों में भी खतरा बढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में गोदाम से उठती ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। रात के समय घटना होने के कारण आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कई लोग अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए मौके पर जुट गए। यह पूरी घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फाफाडीह टिंबर मार्केट की है। प्रशासन ने आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है और आग को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआत में 6 फायर ब्रिगेड भेजी गई थीं, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए उनकी संख्या बढ़ाकर 12 से अधिक कर दी गई। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे और देर रात से लेकर सुबह तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा।

लाखों का सामान जलकर खाक

आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा प्लाईवुड और सागौन समेत अन्य लकड़ी का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। कुछ दिन पहले ही 3 ट्रक सागौन लकडी लाया गया था। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करोंडों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की तीव्रता के चलते नुकसान का दायरा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा