FRAUD;मैट्रिमोनियल सिंडिकेट’ का भंडाफोड़, 25 युवती गिरफ्तार, दुल्हन बन बात करती थीं लड़कियांं, 7693 लोगों से की 1.11 करोड़ की ठगी

रायगढ़, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर चल रहे रैकेट का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि दरोगा पारा स्थित एक केंद्र में बाहर से लोक सेवा केंद्र का काम दिखाया जा रहा था, जबकि अंदर कॉल सेंटर संचालित कर देशभर के लोगों को शादी का झांसा देकर पैसे वसूले जा रहे थे. पुलिस ने इस मामले में 25 युवतियों समेत 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार कॉल सेंटर में काम कर रहीं युवतियां खुद को संभावित दुल्हन बताकर लोगों से बातचीत करती थीं. इसके लिए उन्हें पहले से तय स्क्रिप्ट और विशेष प्रशिक्षण दिया गया था. पहले सामान्य और भावनात्मक बातचीत से भरोसा बनाया जाता, फिर रिश्ते को आगे बढ़ाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन, मीटिंग और परिवार से मुलाकात के बहाने पैसे मांगे जाते थे.

झांसा देकर करोड़ों की ठगी

एक पीड़ित ने बताया कि उससे कई दिनों तक लगातार बात की गई और शादी तय होने का भरोसा दिलाया गया. इसके बाद अलग-अलग कारण बताकर किस्तों में पैसे जमा कराए गए और अचानक संपर्क तोड़ दिया गया. पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी कपिल गर्ग ने लोक सेवा केंद्र की आईडी निरस्त होने के बाद इस नेटवर्क को खड़ा किया. मामले में धोखाधड़ी, संगठित अपराध और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

ऐसे हुआ भंडाफोड़

जानिए कैसे होती थी ठगी पुलिस की पूछताछ में जैसे-जैसे परतें खुलती गई, एक संयोजित अपराध की कहानी सामने आती गई. यह गिरोह पहले सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर आकर्षक प्रोफाइल्स बनाता था. सुंदर तस्वीरें, भावनात्मक परिचय और भरोसा पैदा करने वाले वीडियो अपलोड किए जाते थे. हर वीडियो के साथ एक संपर्क नंबर साझा किया जाता था.

आईडी छिन गई अपनाया अपराध का रास्ता

जांच में खुलासा हुआ कि इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड कपिल गर्ग है, जो पहले आधिकारिक रूप से लोक सेवा केंद्र के जरिए आरटीओ का काम करता था। आईडी निरस्त होने के बाद उसने शॉर्टकट से पैसे कमाने के लिए हिमांशु मेहर और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस फर्जी मैट्रिमोनियल नेटवर्क को खड़ा किया। पुलिस को मौके से 55 मोबाइल और 13 लैपटॉप मिले हैं, जिनमें ठगी का सारा कच्चा चिट्ठा मौजूद है। हैरानी की बात यह है कि ये लोग फोटोशॉप के जरिए फर्जी सरकारी दस्तावेज और विभिन्न विभागों की फर्जी मुहरें भी तैयार करते थे ताकि किसी को शक

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; वेदांता प्लांट हादसे में अब तक 17 मजदूरों की मौत, छत्तीसगढ से लेकर झारखंड तक पसरा मातम

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार की दोपहर वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में 20 से ज्यादा मजदूरों की मौत होने की खबर है, वहीं प्रशासन ने अब…

    POLICE; छत्तीसगढ़ में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, फूंक से नहीं अब गंध से ही पकड़े जाएंगे चालक,हाईटेक मशीनों से होगी जांच

    रायपुर, सड़कों पर बढ़ती रफ्तार और नशे के खतरनाक मेल को रोकने के लिए राज्य पुलिस अब हाईटेक तरीके अपनाने जा रही है. ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने और शराब…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……