FIRE; दर्दनाक हादसा, 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 43 लोगों की मौत

ढाका, एजेंसी, बांग्लादेश की राजधानी में गुरुवार रात को बड़ा हादसा हो गया. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सात मंजिला इमारत में गुरुवार रात में आग लगने से कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सामंत लाल सेन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने ढाका में देर रात दो बजे एक ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा कि घायलों की हालत “गंभीर” है.

बांग्लादेश अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार, आग गुरुवार रात करीब 9:50 बजे इमारत की पहली मंजिल पर एक रेस्तरां में लगी और तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जहां कई रेस्तरां और एक कपड़े की दुकान थी. उन्होंने बताया कि सात मंजिला इमारत से 75 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से 42 लोग बेहोश थे. अधिकारियों ने बताया कि 13 अग्निशमन सेवा इकाइयां तैनात की गईं.

हेल्थ मिनिस्टर सेन ने कहा, ‘ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में 33 लोगों की मौत हो गई और (पास के) शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में 10 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने आगे कहा कि दोनों स्वास्थ्य सुविधाओं में 22 लोगों का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत “गंभीर” है.

सेन ने डीएमसीएच में संवाददाताओं से कहा, ‘जो लोग अब तक जीवित बचे हैं, उनकी श्वसन प्रणाली गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है. डॉक्टरों ने कहा कि कुछ शव पहचान से परे जल गए हैं और आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. प्रत्यक्षदर्शियों और अधिकारियों ने बताया कि आग से बचने के लिए लोग ऊपरी मंजिलों की ओर भागे. उन्होंने बताया कि कई लोगों को अग्निशमन कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर बचाया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT;  बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को अंतिम सांस तक उम्रकैद, ऐसा कृत्य करने वाला किसी भी उदारता का पात्र नहीं

     रायपुर, अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है. न्यायाधीश विनय प्रधान…

    RAILWAY; तत्काल टिकट का ‘माफिया’ आरपीएफ के हत्थे चढ़ा, रायपुर से देशभर में फैला है ये गोरखधंधा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश होने वाला है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बड़े टिकट…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी