FIRE; होटल में भीषण आग! 9 लोगों की मौत, मृतकों में मासूम बच्चा भी शामिल

कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार तड़के सुबह एक होटल में लगी भीषण आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई. इस आग के कारण होटल में ठहरे हुए 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्‍चा भी शामिल है जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, आग मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में रात करीब दो बजे लगी.

होटल में जिस समय आग लगी, उसी समय ज्यादातर लोग सो रहे थे. होटल का नाम ताइबा है, जहां पर आग लगने के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है. आग लगने के बाद से ही होटल में धुआं फैल गया, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार मरने वालों में कुछ बांग्लादेशी भी हैं जो यहां इलाज कराने आए थे. फिलहाल पुलिस की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है.

आग की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

बताया जा रहा है कि मृतकों में छह पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. फिलहाल आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है. पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग किस कारण से लगी और होटल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं.

दो द‍िन में दो हादसे

कोलकाता में हुई यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब पश्चिम बंगाल में हाल ही में एक अन्य होटल में भीषण आग के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे. उस हादसे में भी कई लोगों की जान गई थी.होटल से 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. उन्हें कोलकाता के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; बाइक-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत 3 की मौत

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा…

    CNG BLAST; दिल्ली में सीएनजी पंप पर धमाका, तीन की मौत, कई घायल

    नईदिल्ली,  दिल्ली में टिकरी कलां के पास स्थिति एक CNG पंप पर गुरुवार को जोरदार धमाका हो गया. जिसमें 3 की मौत हो गई और 5 लोग घायल हैं. सभी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार