MEDAL;राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान और पांच-पांच हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी

रायपुर, राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस वर्ष आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाेच्च अंक लेकर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले रायपुर जिले के विद्यार्थियों ने मुलाकात की। श्री डेका ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और पांच-पांच हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी।

महाराष्‍ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर स्‍कूल की प्रावीण्‍य सूची में स्‍थान प्राप्‍त प्रतिभाशाली छात्राओं रुचिका साहू, पूर्वी साहू समेत रायपुर की अन्‍य शालाओं के 15 विद्यार्थियों को स्‍मृति चिह्न देकर सम्‍मानित किया गया। गवर्नर ने बच्‍चों को भावी शिक्षा की तैयारी को लेकर कई टिप्‍स भी दिए।

सीजी बोर्ड की 10वीं की प्रावीण्‍य सूची में आठवें स्‍थान पर पूर्वी साहू, नौवें स्‍थान पर वर्षा परिडा और 12वीं की मेरिट लिस्‍ट में सातवां स्‍थान हासिल करने वाली रुचिका साहू को सोमवार को अभिभावक सहित राजभवन में सम्‍मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया। साथ ही रायपुर के 21 मेरिटोरियस छात्र- छात्राओं को भी उनके माता- पिता के साथ बुलाया गया था। इनमें उपस्थित 15 प्रतिभाशाली विद्यार्थी राजभवन में गवर्नर डेका के हाथों सम्‍मानित होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।
इस अवसर पर राज्‍यपाल ने प्रावीण्‍य सूची में स्‍थान प्राप्‍त रायपुर की प्रतिभाओं का अभिनंदन करते हुए सभी को जीवन की इस सबसे बड़ी शैक्षणिक सफलता के लिए बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि लक्ष्‍य सुनिश्चित कर उसे हासिल करने के लिए खूब मेहनत करें और परीक्षा की सर्वोत्‍तम तैयारी करें। इसके लिए गुरुजनों का हरसंभव मार्गदर्शन लें। डेका ने मदर्स डे और एक बच्‍ची की संघषपूर्ण जीवन की कहानी सुनाते हुए कहा कि भावी परीक्षा की तैयारी करने के साथ ही आपके पास एक और विषय अथवा संकाय का विकल्‍प भी तैयार रहना चाहिए। कहीं आप परीक्षा की तैयारी करते हुए फंस गए, आत्‍मविश्‍वास लड़खड़ाने लगे, तो आपके पास का वैकल्पिक विषय आपकी बड़ी सहायता करेगा। इस अवसर पर रायपुर उत्‍तर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा और  जिला शिक्षा कार्यालय व राजभवन के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग., एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा रविवार  15 मार्च, 2026 को प्रातः 10 बजे से दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा, रायपुर में सर्व ब्राह्मण युवक…

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें स्थापना/वार्षिकोत्सव समारोह में साहित्य साधिका श्रीमती सुषमा प्रेम पटेल को “प्रतिदिन व्हाट्सऐप मंच में स्नेहिल सृजन” प्रेषित करने के लिए सम्मानित किया गया।…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग