FLIGHT;एयर इंडिया की उडान में तकनीकी खराबी, जयपुर में फुल इमरजेंसी घोषित,यात्रियों को बस से भेजा दिल्ली

नईदिल्ली, भोपाल से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 1886 में रविवार सुबह उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई। विमान के बाएं इंजन में समस्या सामने आने के बाद इंजन फेल होने की आशंका जताई गई। स्थिति को देखते हुए विमान को एहतियातन जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया, जहां सुबह करीब 9:40 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद विमान के बाएं इंजन में तकनीकी समस्या सामने आई। संभावित खतरे को देखते हुए पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच समन्वय के बाद विमान को जयपुर की ओर मोड़ने का फैसला लिया गया।जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए सभी जरूरी आपात व्यवस्थाएं सक्रिय कर दी गई थीं। विमान के उतरने के बाद यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, जयपुर में लैंडिंग के बाद यात्रियों को सड़क मार्ग से दिल्ली भेजने की व्यवस्था की गई। यात्रियों को बस के जरिए दिल्ली रवाना किया गया, ताकि उनकी यात्रा को आगे जारी रखा जा सके।

एयर इंडियाने जारी किया आधिकारिक बयान

एअर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विमान को सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए जयपुर डायवर्ट किया गया। एयरलाइन के मुताबिक, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान की विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है।एयर इंडिया ने इस अप्रत्याशित घटना पर खेद जताया और कहा कि जयपुर एयरपोर्ट पर मौजूद उसकी ग्राउंड टीम ने यात्रियों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; 1 जनवरी 2027 से लखनऊ–रायपुर गरीब रथ नए नंबर के साथ होगा संचालित, समय-सारिणी एवं ठहराव पूर्ववत

    रायपुर , रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 12535/12536 लखनऊ–रायपुर–लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस को नए नंबर के साथ संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत यह गाड़ी 01 जनवरी…

    RAILWAY; ट्रेनों के कोचों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट

    *यात्रियों की सुविधा एवं विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय* रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा एवं विद्युत उपकरणों…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत