FLOOD; नदी के तेज बहाव में बहे तीन बच्चे, स्कूल से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा, एक का शव बरामद

बिलासपुर, छ्त्तीसागढ के बिलासपुर जिले के तखतपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी पार करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने नदी में घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं दो अन्य बच्चों की तलाश अभी भी जारी है।

जानकारी के मुताबिक, समडील गांव निवासी तीन बच्चे आज स्कूल से छुट्टी के बाद नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उस समय नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक तेज बहाव आने से तीनों बच्चे उसकी चपेट में आ गए और नदी में बह गए।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की। सूचना पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया।

एक ही गांव के रहने वाले थे तीनों

नदी में बहने वाले बच्चों की पहचान 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल के रूप में हुई है। तीनों ग्राम पंचायत समडील के निवासी बताए गए हैं।

सर्च ऑपरेशन जारी

हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और ग्रामीण लगातार नदी में लापता बच्चों की तलाश कर रहे हैं। अब एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन को और तेज किए जाने की उम्मीद है। थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि तीनों बच्चे स्कूल से नदी पार कर घर लौट रहे थे। नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम जल्द गांव पहुंचेगी और नदी में सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों लापता बच्चों की तलाश की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, फर्जी पत्र से ढुलाई करते पकड़ा एक ट्रक, तीन ट्रैक्टर,

    दुर्ग, छत्तीसगढ के बालोद जिले में वन विभाग ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लकड़ी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर और एक माजदा को जब्त किया. सभी गाड़ियों…

    FRAUD; अंतर्राज्यीय करेंसी ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 7 सदस्य गिरफ्तार… 4 करोड़ का कैश जब्त

    रायपुर. रायपुर पुलिस ने वॉश एंड वॉश (Black Currency) ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरोह वर्ष 2005…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार