FOOD DEPARTMENT; बैठक में मंत्री बघेल बोले-पिछली सरकार की गलती सुधारी जाएगी

रायपुर, प्रदेश के जितने जिलों में नियम विपरीत वरिष्ठता को अनदेखी कर जूनियर सहायक खाद्य अधिकारी पदस्थ किए गए है ,उनके स्थान पर पहले वरिष्ठ सहायक खाद्य अधिकारी पदस्थ किए जायेंगे। साथ ही जितनी जल्दी हो सकेगा पदोन्नति कर खाद्य नियंत्रक और खाद्य अधिकारियो की पदस्थापना की जाएगी। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने खाद्य अधिकारियों सहित नान और मार्कफेड के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में  कही।

खाद्य मंत्री को इस बात की शिकायत मिली थी कि  विभाग में खाद्य अधिकारी से खाद्य नियंत्रक और सहायक खाद्य अधिकारी से खाद्य अधिकारी पद की पदोन्नति को  साजिश के तहत विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा रोका गया है। इसके अलावा कई जिलों में वरिष्ठ सहायक खाद्य अधिकारियो की वरिष्ठता को अनदेखा कर मनमाने ढंग से सुविधानुसार पोस्टिंग की गई है।

 खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने बैठक में ऐसे कनिष्ठ सहायक खाद्य अधिकारियो को खड़ा कर चिन्हित किया । उन्होंने रायपुर में खाद्य नियंत्रक पद पर सीनियर सहायक खाद्य अधिकारी के होते हुए जूनियर सहायक खाद्य अधिकारी को प्रभार देने पर नाराजगी जाहिर करते हुए  शीघ्र ही ऐसे जिलों में सीनियर सहायक खाद्य अधिकारियो को प्रभार देने के निर्देश सचिव और संचालक को दिए है।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व शासन काल में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी सचिव सहित विभागाध्यक्ष को पत्र क्रमांक92/2011/02दिनांक16/05/2012 द्वारा निर्देश दिए गए थे कि जिलों में पदोन्नति न होने की स्थिति मे सीनियर अधिकारियो को प्रभार दिया जाए। राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर  में प्रथम श्रेणी  का फूड कंट्रोलर  पद स्वीकृत है।  केवल बस्तर में नियमित फूड कंट्रोलर कार्य कर रहे है।

रायपुर में जूनियर एएफओ को प्रभारी फूड कंट्रोलर का चार्ज नियम विपरीत दिया गया है। दुर्ग और बिलासपुर में फूड अफसर ,फूड कंट्रोलर का कार्य कर रहे है। दो साल से फूड अफसर से फूड कंट्रोलर और  एएफओ से फूड अफसर  के प्रमोशन की फाइल को दबा कर रखा गया है। खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल ने विभागीय अधिकारियों को प्रमोशन करने और सभी जिलों में नियमानुसार सीनियर एएफओ को प्रभार देने के निर्देश दिए है। बताया जाता है के प्रदेश के 11 जिलों में नियम विपरीत जूनियर अधिकारी  प्रभार देख रहे है

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ में हरा सोना का करोबार एक हजार करोड से ज्यादा होने की उम्मीद, संग्राहाकों को होगा 920 करोड़ रुपए का भुगतान

    0 बस्तर में तोडाई शुरु, तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में जुड़े 13 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार रायपुर, छत्तीसगढ़ और अन्य वन क्षेत्रों में हरा सोना का कारोबार एक हजार…

    WILD LIFE; भीषण गर्मी के साथ जंगल में बढे अवैध शिकार के मामले,वन्यजीवों की सुरक्षा भगवान भरोसे

    0 वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा 314 वन्यजीवों की मौत रायपुर, छत्तीसगढ़ के जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर भीषण गर्मी शुरु होते…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……