RESIGN; नवाचार आयोग से विवेक ढांड ने दिया इस्तीफा, बर्खास्तगी की चर्चा चल रही थी

रायपुर, पूर्व मुख्य सचिव और भूपेश सरकार में नवाचार आयोग के अध्यक्ष बनाए गए विवेक ढांड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ढांड ने अपना त्यागपत्र मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सौंपा है। 2017 में मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए ढांड को पहले भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण(रेरा) का अध्यक्ष बनाया गया था।

इसके बाद उन्हें नवाचार आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार नवाचार आयोग में काम कर रहे ढांड को राज्य सरकार बर्खास्त करने की तैयारी में थी। सरकार ने नवाचार आयोग के कामकाज के लेखाजोखा की जांच भी करा ली थी। इसके पहले ही उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत बताई है।

नई सरकार में असहज महसूस कर रहे थे ढांड इसलिए छोड़ा पद

प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस सरकार आने के बाद भी ढांड को लगातार संविदा नियुक्तियां मिलती रहीं, उन्हें कांग्रेस सरकार का करीबी माना जाने लगा। इसलिए वह नई सरकार में असहज महसूस कर रहे थे। हालांकि भाजपा सरकार में रहते हुए वह विभिन्न प्रमुख विभागों के सचिव, प्रमुख सचिव और मुख्य सचिव भी बने। ढांड सबसे अधिक समय के लिए मुख्य सचिव रहे। उनके पहले 1977 बैच के पी.जाय उम्मेन सबसे अधिक समय तक मुख्य सचिव रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ में हरा सोना का करोबार एक हजार करोड से ज्यादा होने की उम्मीद, संग्राहाकों को होगा 920 करोड़ रुपए का भुगतान

    0 बस्तर में तोडाई शुरु, तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में जुड़े 13 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार रायपुर, छत्तीसगढ़ और अन्य वन क्षेत्रों में हरा सोना का कारोबार एक हजार…

    WILD LIFE; भीषण गर्मी के साथ जंगल में बढे अवैध शिकार के मामले,वन्यजीवों की सुरक्षा भगवान भरोसे

    0 वर्ष 2025 में सबसे ज्यादा 314 वन्यजीवों की मौत रायपुर, छत्तीसगढ़ के जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर भीषण गर्मी शुरु होते…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……