FOOD; सात दिनों में 376 नमूने लिए गए, 550 किलो एनालॉग पनीर नष्ट, हेल्पलाइन नंबर 9340597097 जारी

रायपुर. त्योहारी सीजन के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान चलाया जा रहा है. खाद्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन और नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है.
अभियान के पहले सात दिनों के भीतर पूरे प्रदेश से कुल 376 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए हैं. इनमें 184 विधिक (Legal) और 192 सर्विलांस नमूने शामिल हैं, जिनमें 288 खुले और 88 पैक्ड खाद्य पदार्थ हैं.

31 जुलाई 2026 के बाद पनीर एवं एनालॉग पनीर को लेकर लिए गए निर्णय के अनुपालन में विभाग ने इस श्रेणी पर विशेष नजर रखी है. अभियान के दौरान पनीर और एनालॉग पनीर के कुल 81 नमूने (64 विधिक और 17 सर्विलांस) लिए गए. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लगभग 550 किलोग्राम एनालॉग पनीर एवं 225 किलो अन्य खाद्य सामग्री को मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त मानते हुए मौके पर नष्ट कराया गया. महासमुंद में असुरक्षित नमूने मिलने पर संबंधित फैक्ट्री को सील कर अनुज्ञप्ति निलंबित की गई तथा करीब 300 किलोग्राम सामग्री नष्ट की गई. इसके अलावा बिलासपुर, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, कोरबा और रायपुर में भी निरीक्षण और शिकायतों के आधार पर सख्त कार्रवाई की गई है.

विभाग ने होटल एवं केटरिंग संचालकों को प्रतिबंधित एनालॉग पनीर का उपयोग न करने की कड़ी चेतावनी दी है और 4 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस/पंजीयन निलंबित किए हैं. विभाग ने सभी कारोबारियों को FSSAI से मान्यता प्राप्त रंगों का उपयोग करने, हाइजीनिक परिस्थितियां बनाए रखने, खाद्य सामग्री ढककर रखने और अखबारी कागज का इस्तेमाल न करने के कड़े निर्देश दिए हैं. साथ ही, खाद्य सुरक्षा से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए विभागीय हेल्पलाइन नंबर 9340597097 पर संपर्क किया जा सकता है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUGAR; चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल से थोक मंडी से लेकर फुटकर बाजार तक चिंता

    0 चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने उठाया बड़ा कदम, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम नईदिल्ली- रायपुर, बारिश में पकोड़ों के साथ चाय की चुस्कियां लेना महंगा…

    PDS; रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ, राशन की कतार से मिलेगी मुक्ति

    0 पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए 24×7 घंटे खाद्यान्न- मंत्री दयालदास बघेल रायपुर, छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडएस) को…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….