GANESH; राजधानी में सोमवार को होगा गणेश विसर्जन चल समारोह का आयोजन, विसर्जन झांकी का मार्ग तय

0 गणेश विसर्जन चल समारोह मार्ग पर यातायात व्यवस्था हेतु रात्रि 8 बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित

रायपुर,गणेशोत्सव के अंतिम चरण में 8. सितंबर 2025 को रात्रि गणेश विसर्जन झांकी चल समरोह का आयोजन होगा । चल समारोह मार्ग, तेलघानी नाका से प्रारंभ होकर राठौर चौक, गुरूनानक चौक, एम.जी. रोड, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड होकर सदर बाजार मार्ग से कंकालीपारा, पुरानीबस्ती मार्ग, होकर लाखेनगर चौंक से सुन्दर नगर मार्ग होकर रायपुरा चौक (अंडरब्रीज) से महादेव घाट तक होगी।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेशोत्सव के दौरान 8 सितंबर.2025 दिन सोमवार को गणेश विसर्जन चल समारोह का आयोजन किया जायेगा जो तेलघानी नाका से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महादेव घाट में समापन होगी। इस दौरान शहर भर में विराजे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन  (चल समारोह) महादेव घाट विसर्जन कुण्ड में विसर्जित किया जाना प्रस्तावित है। गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) मार्ग पर सुगम व्यवस्था हेतु रात्रि 08ः00 बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। उक्त मार्ग से होकर आवागमन करने वाले वाहन चालक अपने गंतव्य स्थान तक पंहूचने हेतु निम्न मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं:-

*यातायात डायवर्सन व्यवस्थाः
*01*. महादेव घाट में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान रायपुरा से अमलेश्वर की ओर आवागमन करने वाले वाहनों को खारून नदी पुल के ऊपर से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहन भाठागांव, काठाडीह, दतरेगा होकर आवागमन कर सकेगे। *02*. तेलीबांधा-शास्त्री चौक से जी.ई. रोड होकर टाटीबंध की ओर जाने वाले वाहन शास्त्री चौक से कालीबाड़ी, पचपेढ़ी नाका से रिंग रोड 01 होकर आवागमन कर सकेगें या फाफाडीह चौॅक से स्टेशन रोड, चौबे कालोनी, समता कालोनी होकर आवागमन कर सकेंगे। *03*. खमतराई-फाफाडीह होकर आवागमन करने वाले वाहन चालक रिंग रोड 02 होकर आवागमन कर सकते हैंl *04*. धमतरी रोड पचपेढ़ीनाका होकर रेेल्वे स्टेशन मेकाहारा आवागमन करने वाले वाहन चालक कालीबाड़ी चौक, शास्त्री चौक, मरही माता चौक होकर आवागमन कर सकते है।

*पार्किग व्यवस्था:-*
*01.* तेलीबांधा, पंडरी, राजा तालाब क्षेत्र के श्रद्वालु जो गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) दर्शन हेतु आयेगे वे अपना वाहन शहीद स्मारक भवन के पास पार्क कर सकते है। *02.* कटोरा तालाब, टिकरापारा क्षेत्र के श्रद्वालु जो गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) दर्शन हेतु आयेगे वे अपना वाहन गांधी मैदान के पास पार्क कर सकते है।
*03.* मठपारा, पुरानी बस्ती क्षेत्र के श्रद्वालु जो गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) दर्शन हेतु आयेगे वे अपना वाहन धरना स्थल इंडोर स्टेडियम के पास पार्क कर सकेंगे। 
*04*आश्रम , लाखेनगर, समता-चौबे क्षेत्र के श्रद्वालु जो गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) दर्शन हेतु आयेगे वे अपना वाहन ईदगाह भाठा मैदान/नवीन मार्केट में पार्क कर सकेंगे। 

  • Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर