FOREST;दैनिक वतन भोगी वन कर्मचारी नियमित होंगे, चार सदस्यीय समिति गठित, 15 दिन में रिपोर्ट तलब

0 छत्तीसगढ़ वन विभाग:के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर, छत्तीसगढ़ वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर आई है।वन मंत्री केदार कश्यप की पहला पर राज्य सरकार ने इन्हें नियमित करने की तैयारी शुरु कर दी है। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ द्वारा 10 वर्ष या उससे अधिक अवधि से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी/तदर्थ कर्मचारियों के समाहितरण (नियमितीकरण) हेतु सेवा शर्तें एवं नियम तैयार करने समिति का गठन कर दिया गया है। समिति 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

छत्तीसगढ़ वन विभाग में 10 वर्ष या उससे अधिक समय से सेवा दे रहे दैनिक वेतन भोगी और तदर्थ कर्मचारियों के नियमितीकरण व समाहितरण के लिए सेवा शर्तें और नियम तैयार करने हेतु एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।इस समिति में जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव अमिताभ बाजपेयी को अध्यक्ष , मुख्य वनसंरक्षक रायपुर मणिवासगान को सदस्य, वन मंडलाधिकारी गरियाबंद मयंक पांडेय को सदस्य, एवं उप वन संरक्षक रौनक गोयल को सदस्य सचिव बनाया गया है।

बता दें लंबे समय से दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी अपनी सेवाओं के स्थायीकरण और नियमितीकरण की मांग को लेकर संघर्षरत रहे हैं, जिसके बाद प्रशासन ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है। यह समिति 10 साल या उससे अधिक अवधि से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सेवा नियम और शर्तें तैयार करेगी। इस समिति को गठन के आदेश के बाद 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व