FOREST;लघु वनोपज कर्मचारी कल्याण संघ की आमसभा में संगठन की मजबूती पर जोर,समर्थन का आश्वासन

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज कर्मचारी कल्याण संघ की वार्षिक आमसभा गत दिवस दी रियल मिंट कैफे & रेस्टोरेंट   रायपुर के सभागार में आयोजित की गई। आमस्सभा को संबोधित करते हुए समस्त आगंतुकों ने कर्मचारियों की एकता एवम् संगठन की मजबूती पर जोर दिया तथा आपसी सामंजस्य से अपनी मांगों व अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

लघु वनोपज संघ कर्मचारियों ने 29, 30 एवं 31 दिसंबर 2025 को 11 सूत्रीय मांग के चलते पूरे राज्य में हड़ताल किया जिसे विषम परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने पूर्ण समर्थन दिया, जिसके लिए लघु वनोपज संघ कर्मचारियों की संगठन को सराहा। साथ ही वनोपज संघ की कर्मचारी हित में सभी कार्यों में हमेशा साथ खड़े रहने का भी आश्वासन् दिया गया।

आमसभा की कार्यवाही एजेण्डावार लघु वनोपज कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष मनोज सोनी की अध्यक्षता में हुई जिसमें आय व्यय पत्रकों का अनुमोदन, कर्मचारी हितों संबंधित विषयों पर प्रबंध संचालक लघु वनोपज संघ और शासन को मांग पत्र सौंपा जाना, कर्मचारी संगठन का विस्तार व मजबूती जैसे विषयों पर आम सहमति से निर्णय लिया गया ।

आमसभा में मुख्य आगंतुक कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, पवन शर्मा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जी आर चंद्रा प्रांतीय समन्वयक, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ,संतोष वर्मा संयोजक नवा रायपुर फेडरेशन, श्रीमती सोनाली तिडके संयोजक महिला प्रकोष्ठ नवा रायपुर फेडरेशन, पीतांबर पटेल संयोजक जिला रायपुर फेडरेशन की उपस्थिति रही ।

कार्यक्रम के सफल संचालन में शशांक साहू, अक्षय मनु, सुरेन्द्र तिवारी, कमलाकांत तिवारी, नारायण दत्त तिवारी, चित्रेश सिंह परिहार, सुश्री केका नागवंशी, श्रीमती निकहत परवीन अंसारी, माया सनोदिया, रूपेश साहू, दिनेश पटेल, रवि निषाद, महेंद्र साहू, रवि जोशी, परमानंद साहू, सतीश सोनी, बी डी सूर, सौरभ नायडू, पवन  यादव, जया दिल्लीवार, राहुल साहू, गोकुल देवांगन, संघ मुख्यालय, वृत्त कार्यालय व जिला यूनियनो के समस्त कर्मचारियो का अविस्मरणीय योगदान रहा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOOD; निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की हिदायत, 7 अप्रेल तक हितग्राहियों को तीन माह का चांवल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने 7 अप्रेल तक हितग्राहियों को तीन माह का चांवल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। समय पर…

    MINING; रायल्टी चोरी के बाद भी खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की वृद्धि,सरकार को मिले 16,625 करोड़ रुपए

    रायपुर, राज्य में खनिज के अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध वसूली के बाद भी छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2025–26 में 16,625 करोड़ रुपए का खनिज राजस्व अर्जित कर लक्ष्य…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार