FOREST; छत्तीसगढ़ हर्बल्स की आयुर्वेदिक दवाइयां बेहद असरकारक, विशेषज्ञों ने कहा- प्रदेश भर में हो प्रचार प्रसार

रायपुर,  राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की ओर से प्रदेश में आयुर्वेद के प्रचलन को बढ़ावा देने के लिए “रिसर्जेंस ऑफ आयुर्वेदा इन छत्तीसगढ़” सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रदेश भर से आयुर्वेद से जुड़े विषय विशेषज्ञ, आयुर्वेदिक प्रक्टिशनर्स, आयुर्वेदाचार्य और आयुष विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सम्मिलित हुए.

वनोपज संघ के प्रबंध संचालक अनिल कुमार राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि एशिया और अफ्रीका जैसी जगहों में परम्परागत औषधियों का उपयोग किया जा रहा है. प्राचीन ग्रंथों में भी आयुर्वेदिक दवाइयों और उसकी महत्ता के बारे में बताया गया है. भारतीय परिवारों ने परम्परागत दवाइयों को कभी छोड़ा ही नहीं था. आज छत्तीसगढ़ हर्बल्स के जरिए विभिन्न असरकारक आयुर्वेदिक चूर्ण बनाएं जा रहे हैं. जो न सिर्फ वनवासियों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक सशक्त करने का जरिया है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए भी एक महती पहल है.

कार्यशाला में वनोपज संघ के अपर प्रबन्ध संचालक बी. आनंद बाबू ने सम्मेलन के उद्देश्यों को बताया. उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद से आयुर्वेदिक दवाइयों और परंपरागत नुस्खों का प्रचलन बढ़ा है. छत्तीसगढ़ हर्बल्स के माध्यम से लघु वनोपजों से विभिन्न उत्पाद बनाए जा रहे हैं. उनमें से 50 से 55 आयुर्वेदिक औषधियां हैं. इनके प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि इन औषधियों वनों को राज्य के हर घर तक छत्तीसगढ़ हर्बल्स के माध्यम से पहुंचाया जा सके. छत्तीसगढ़ हर्बल्स की आयुर्वेदिक दवाइयां बेहद असरकारक है.

वर्तमान में राज्य नवाचार आयोग के सचिव और रिटायर्ड पीसीसीएफ डॉ. आर के सिंह ने इस दौरान कहा कि हम सब मिलकर एक आयुर्वेदिक इकोसिस्टम तैयार कर सकते हैं. देश में आयुर्वेद के क्षेत्र में बेहद कम रिसर्च हो रही है. हमें इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है. प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा आयुर्वेदिक डॉक्टरों, वैद्यों, प्रक्टिशनर्स, फार्मासिस्ट को छत्तीसगढ़ हर्बल्स की आयुर्वेदिक दवाईयों को अपने उपचार में शामिल करना चाहिए.

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने अपनी बातें रखीं, जिनमें शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर के प्रधानाचार्य डॉ. जीआर चतुर्वेदी, शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज हॉस्पिटल रायपुर के सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रवीण जोशी, शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज बिलासपुर के प्रधानाचार्य डॉ. आरपी गुप्ता, ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद गोवा के अस्सिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अखिलेश शुक्ला, आयुष बोर्ड ऑफ छत्तीसगढ़ के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला और शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर के भूतपूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आरएन त्रिपाठी शामिल रहे.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    0 डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री साय रायपुर, छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार…

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश