FOREST; सागौन-साल समेत 122 पेड़ों की अवैध कटाई में डिप्टी रेंजर भी निलंबित, बीट गार्ड पर गिर चुकी है गाज

 बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल के गौरेला वनपरिक्षेत्र अंतर्गत पीपरखूंटी बीट में 122 पेड़ों की अवैध कटाई मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर संतराम रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इससे पहले इसी मामले में बीट गार्ड पर भी कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित किया जा चुका है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर डिप्टी रेंजर पर भी गाज गिर गई है।

गौरतलब है कि गौरेला वन परिक्षेत्र के पीपरखूंटी बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक 2305 पीएफ, 2325 पीएफ, 2301 पीएफ, 2300 पीएफ और 2299 पीएफ में साल, सागौन और विभिन्न प्रजातियों के कुल 122 अवैध कटाई के ठूंठ पाए गए। मौके पर वनोपज न मिलने और बड़े पैमाने पर कटाई की पुष्टि के बाद शासन को करीब 2,60,082 रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया। इस मामले को लेकर लल्लूराम डॉट कॉम ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद रायपुर से राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल और बिलासपुर वृत्त की संयुक्त टीम ने मौके पर जांच की थी।

जांच के दौरान पीपरखूंटी वन परिसर के विभिन्न कक्षों में कुल 122 अवैध पेड़ों के ठूंठ पाए गए थे। मौके पर वनोपज नहीं मिलने से अवैध कटाई की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार वन सुरक्षा में लापरवाही और नियमित भ्रमण न करना इस पूरे मामले का प्रमुख कारण माना गया। इसके बाद वनमंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद ने बीट गार्ड दीपक सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया था, जबकि गौरेला रेंजर प्रबल कुमार दुबे और डिप्टी रेंजर संत राम रजक के निलंबन का प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा गया था। वहीं अब इस मामले में डिप्टी रेंजर संतराम रजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RERA; हम्मिंग कोट्री प्रोजेक्ट पर एक लाख का जुर्माना, रेरा ने दिया 2 माह का अल्टीमेटम

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कचना स्थित हम्मिंग कोट्री आवासीय प्रोजेक्ट के निवासियों के लिए न्याय की एक उम्मीद जगी है। छत्तीसगढ़ भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने प्रोजेक्ट…

    IPL; 10वीं-12वीं टॉपर्स को मिलेगा 10 मई को आईपीएल मैच देखने का मौका, टिकट के साथ खाने और ट्रांसपोर्ट की सुविधा देगी सरकार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है. 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को 10 मई को नवा रायपुर में होने वाले आईपीएल में मैच देखने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…