RAID;लाखों की अवैध सागौन लकड़ी, फर्नीचर और मशीनें बरामद,वन अमले का छापा

दुर्ग , दुर्ग वन वृत की मुख्य वनसंरक्षक एम. मर्सीबेला के निर्देशन में मारे गए छापे में बालोद वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है. अवैध तरीके से सागौन की लकड़ी से फर्नीचर बनाए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में फर्निचर और सागौन लकड़ी बरामद हुआ है. फिलहाल दल्लीराजहरा वन परीक्षेत्र की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

 जानकारी के मुताबिक, ग्राम भैसबोड़ निवासी विकास देवांगन पिता देवनाथ देवांगन अवैध रूप से सागौन की लकड़ी रखकर आलीशान फर्नीचर और अन्य सामान का निर्माण कर रहा था. वह घोठिया गांव में अवैध तरीके से लकड़ी जमा कर फर्नीचर बना रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर दल्लीराजहरा वन विभाग और उड़न दस्ता टीम ने सर्च वारंट के आधार पर दबिश दी. कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में सागौन की लकड़ियां और फर्नीचर जप्त किए गए. 

सामान और लकड़ी जब्त

कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने बड़ी मात्रा में सामान जप्त किया. इसमें 36 नग सागौन चिरान, 8 नग सागौन लठ्ठा, 1 नग बीजा लठ्ठा, एक नग डायनिंग टेबल सेट, 1 नग सागौन चौखट, 2 नग सागौन सोफा, 1 नग सागौन दिवान और 2 नग सागौन दरवाजे शामिल हैं. कुल 2.233 घन मीटर सागौन लकड़ी के साथ फर्नीचर निर्माण में उपयोग हो रही सभी मशीनें भी जब्त कर ली गईं. दल्लीराजहरा रेंजर सन्तोष ठाकुर ने बताया कि जप्त की गई लड़की और समान की कीमत लगभग 2 लाख के करीब की है. जांच जारी है, आगे की कार्रवाई की जा रही है.

  • Related Posts

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    रायपुर, होली त्यौहार के पूर्व रेत ढुलाई करने वाली गाडियों से जमकर वसूली की जा रही है। इस अभियान को आकस्मिक जांच अभियान बताया जा रहा है,लेकिन ठेकेदार इसे होली…

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    रायपुर, जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के सफर के बाद अपर संचालक जवाहर लाल दरियो के सेवानिवृत्ति अवसर पर कल नवा रायपुर स्थित संवाद के…

    You Missed

    WAAR; पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं रेट, सोना-चांदी फिर पकड़ेंगे रफ्तार

    WAAR; पेट्रोल-डीजल के बढ़ने वाले हैं रेट, सोना-चांदी फिर पकड़ेंगे रफ्तार

    WAR; आसमान से मिसाइल गिर रहा’, ईरान-अमेरिका जंग में फंसे 90 लाख भारतीय, खाड़ी देशों से बताई आंखों देखी

    WAR; आसमान से मिसाइल गिर रहा’, ईरान-अमेरिका जंग में फंसे 90 लाख भारतीय, खाड़ी देशों से बताई आंखों देखी

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    AIIMS; एम्स रायपुर समेत देश के 26 सरकारी अस्पतालों में निकली भर्ती, 2500 पदों पर मिलेगी नौकरी,16 मार्च तक करें आवेदन

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में