FOREST; तेंदूपत्ता आगजनी कांड में निलंबित वन रक्षक बोले– मुझे बलि का बकरा बनाया गया, आदेश पर करें पुनर्विचार…

जगदलपुर, बस्तर के बीजापुर वन मंडल के  ईटपाल तेंदूपत्ता गोदाम आगजनी से सरकार को लगभग 25 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया। मामले में एक ओर जहां बीजापुर वनमंडलाधिकारी को रायपुर में अटैच किया गया है, वहीं दूसरी ओर एक वन रक्षक कामेश्वर एनका को निलंबित किया गया है। निलंबित वन रक्षक ने विभागीय अधिकारी को दिए आवेदन में अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निलंबन आदेश पर पुनर्विचार का आग्रह किया है।

निलंबित वन रक्षक कामेश्वर एनका ने उपनिदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व को लिखे पत्र में बताया कि 19 मई को डीएफओ द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, मोहम्मद अताउर रहमान के गोदाम में संग्रहित तेंदूपत्ता लॉटों का भण्डारण के लिए उसे गोदाम सहायक नियुक्त किया गया था। लेकिन जहाँ डयूटी लगी थी, वहाँ एक भी गाड़ी नहीं आने के कारण उसे मौखिक आदेश के जरिए हर ब्लॉक में भेज दिया जाता था। जिस दिन गोदाम में आग लगी थी, मैं वहाँ स्वयं मौजूद था। आग लगने पर बुझाने का भरपूर प्रयास किया, परन्तु बहुत ज्यादा फैलने के चलते आग पर काबू नही पाया गया।

वन रक्षक ने बताया कि आगजनी के दौरान गोदाम प्रभारी दीनानाथ गोसाईं हमारी सहायता करने के बजाय खुद की गाड़ी को निकालने में लगे हुए थे। वहीं घटना के दौरान गोदाम के नियंत्रणकर्ता अधिकारी भी मौजूद नहीं थे। मैने गोदाम में आगजनी के पश्चात ईमानदारी से आग बुझाने का प्रयास किया। इस लिहाज से मेरी निलबंन पर पुनर्विचार करें, अन्यथा न्यायालय का शरण लेने के लिए बाध्य होउंगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; महिला आयोग ने महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को गंभीरता से लिया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने शनिवार को संजय बघेल और सुरेन्द्र वर्मा द्वारा फेसबुक पर महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों,…

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 795 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (LSAT-26) भर्ती…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र