FOREST; वन विभाग में अब पूरी तरह हाईटेक, ई-ऑफिस व्यवस्था लागू, मंत्री केदार कश्यप ने दिए सख्त निर्देश

रायपुर, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने वन विभाग के सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस व्यवस्था का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुरूप विभाग के मुख्यालय, वृत्त, वनमंडल तथा अन्य सभी कार्यालयों में कार्यालयीन नस्तियों एवं डाक का संचालन अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से ही किया जाए। इस संबंध में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विभाग प्रमुख की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी स्तर पर कोई भी फिजिकल फाइल संचालित नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ई-ऑफिस के माध्यम से ही कार्यालयीन कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि शासन की डिजिटल कार्यप्रणाली को पूर्णतः लागू किया जा सके।

उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस व्यवस्था से फाइलों के निस्तारण में गति आएगी। निर्णय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनेगी तथा प्रत्येक स्तर पर कार्यों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग संभव होगी। इससे कार्यालयीन कार्यों में अनावश्यक विलंब समाप्त होगा और नागरिकों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

वन मंत्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और तकनीक आधारित प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ई-ऑफिस व्यवस्था का पूर्ण क्रियान्वयन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वन विभाग की कार्यप्रणाली अधिक दक्ष, उत्तरदायी एवं पूर्णतः डिजिटल बनेगी। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों में ई-ऑफिस के शत-प्रतिशत अनुपालन की नियमित समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि शासन के निर्देशों का प्रभावी पालन हो।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; बार नवापारा अभ्यारण्य 31 अक्टूबर तक बंद, बफर क्षेत्रों में बरसात में भी पर्यटन का आनंद

    रायपुर, वन्यजीवों की सुरक्षा और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए बारनावापारा वन्यजीव अभयारण्य 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। हर वर्ष मानसून के…

    ELECTRICITY; बारिश में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने बिजली कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

    रायपुर, बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के खंभों, एचटी लाइनों, टूटे तारों तथा विद्युत उपकरणों के संपर्क…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’