FOREST; वनरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का आरोप,पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने केंद्रीय जांच की मांग की

* 4.25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स वी. श्रीनिवास राव पर गंभीर आरोप

रायपुर, प्रदेश में पुलिस भर्ती के बाद अब वनरक्षकों की भर्ती में भी गड़बड़ी का मामला सामने आया है. इस संबंध में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स वी. श्रीनिवास राव पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत के आधार पर केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वन विभाग में पहले कभी इतना भ्रष्टाचार नहीं था. उन्होंने आरोप लगाया कि वनरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं की गई हैं और कैम्पा योजना के तहत भी भारी भ्रष्टाचार हुआ है. उन्होंने बताया कि वनरक्षकों के 1,500 पदों के लिए नवंबर 2024 से दिसंबर 2024 के बीच बालोद, सरगुजा, महासमुंद, जशपुर, कांकेर, रायगढ़, कोरिया, बीजापुर, कवर्धा, राजनांदगांव, कोण्डागांव, जगदलपुर, रायपुर, धमतरी, बिलासपुर और कोरबा में शारीरिक परीक्षा आयोजित की गई थी. इस भर्ती के लिए 4.25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.

ननकीराम कंवर ने बताया कि फिजिकल टेस्ट के लिए नियमों का पालन नहीं किया गया. सरकार के आदेश में स्पष्ट निर्देश था कि सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच पर्याप्त रोशनी में परीक्षा आयोजित की जाए, लेकिन कई जिलों में कृत्रिम रोशनी में परीक्षा कराई गई, जो कि नियमों के विरुद्ध है. उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में टाइमिंग टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को मशीनों की आपूर्ति और संचालन का टेंडर दिया गया था. 16 नवंबर को बीजापुर, दंतेवाड़ा और रायगढ़ में जब उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए पहुंचे, तो एजेंसी मशीनें उपलब्ध कराने में असफल रही. इसके अलावा कई मशीनें सही ढंग से काम नहीं कर रही थीं, जिससे कई केंद्रों में भगदड़ की स्थिति बनी. रायगढ़ डीएफओ के पत्र में भी उल्लेख किया गया है कि रात में नापजोख की कार्रवाई की गई.

कंवर ने हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने करीबियों को मनमाने तरीके से करोड़ों रुपये के ठेके दिलाए. उन्होंने यह भी दावा किया कि कैम्पा योजना के बजट का दुरुपयोग किया. कंवर ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया की गोपनीयता बनाए रखने के नियमों का उल्लंघन किया गया. एजेंसी ने स्थानीय लोगों की मदद से मशीनों का संचालन किया, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं.

उन्होंने कहा कि इस एजेंसी को 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है, लेकिन उसने बेहद गैर-जिम्मेदाराना तरीके से काम किया है और चयन प्रक्रिया दूषित हुई है. कंवर के पत्र पर केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वन विभाग  के प्रमुख सचिव को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है.

  • Related Posts

    POLITICS; दिल्ली पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR

     नईदिल्ली, दि‍ल्‍ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुल‍िस ने पैलेट गन का इस्‍तेमाल किया था. इस तरह के आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं. जबकि…

    POLITICS; कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, जिम्मेदारों का मांगा इस्तीफा…

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार