IGNOU; इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस दिन तक जमा कर सकेंगे फार्म

रायपुर, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीएड में एडमिशन लेने का मन है, तो आपके लिए महत्वपूर्ण अपडेट है. इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं. रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी है. इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जाएगा.

बता दें कि इग्नू में बीएड कोर्स पूरा करने के लिए अधिकतम पांच साल मिलेंगे. फीस समेत अन्य जानकारियों के लिए इग्नू की वेबसाइट पर विजिट करें.

इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करते समय वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी. फॉर्म में पर्सनल और एकेडमिक जानकारियां भरनी होंगी, तय फॉर्मेट में फोटोग्राफ और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. आखिर में अप्लीकेशन फीस का पेमेंट करके फाइनल सबमिट करना होगा.

इग्नू के बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए. इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं तो इसमें कम से कम 55 फीसदी अंक होनचाहिए. एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग को 5 फीसदी की छूट मिलेगी. बीएड (ODL) के लिए उम्मीदवारों को एलिमेंट्री टीचर एजुकेशन ट्रेनिंग में ट्रेनिंग ली होनी चाहिए. साथ ही एनसीटीई मान्यता प्राप्त टीचर एजुकेशन प्रोग्राम फेस-टू-फेस पूरा किया हो.

आवेदन शुल्क

इग्नू की बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपये है.

  • Related Posts

    SCHOOL; आरटीई की रिक्त सीटों का प्रकटीकरण 21 जुलाई तक, निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरा व अंतिम चरण 22 जुलाई से

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी विद्यालयों में कक्षा…

    IIM;आईआईएम में शैक्षणिक सत्र 2026 का शुभारंभ; एमबीए और पीएचडी के नए बैचों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरु

    रायपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर) ने अपने प्रतिष्ठित एमबीए बैच 2026–28 और पीएचडी बैच 2026 के स्वागत हेतु तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया है। इस…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’