FOUNDATION DAY; नारायण साहू बोले-संस्कार के साथ शिक्षा में योग्यता और पात्रता सफल जीवन के लिए जरूरी

0 कृषि महाविद्यालय नारायणपुर में इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का  38  वाँ  स्थापना दिवस हर्षोलास से मना  

नारायणपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र केरलापाल, नारायणपुर में गत दिवस इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की 38 वाँ स्थापना दिवस हर्षोलास से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि नारायण साहू , सामाजिक कार्यकर्ता  एवं अकादमी सदस्य ,जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केन्द्र ,नारायणपुर एवम विशिष्ठ अतिथि डॉ. दीबेन्दु दास कृषि विज्ञान केन्द्र , नारायणपुर  थे और  डॉ. रत्ना नशीने, अधिष्ठाता ने अध्यक्षता की।

मुख्यअतिथि नारायण साहू ने छात्रों को बताया कि शिक्षा का लक्ष्य चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास है। शिक्षा का स्वरुप ऐसा होना चाहिए जो समाज और संस्कृति से जुड़ा हो। शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यावसायिक दक्षता प्राप्त युवा शक्ति का निर्माण करना नहीं है परंतु  चरित्र निर्माण और सम्पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण कर समाज के लिए आदर्श नागरिक तैयार करना है । उन्होने आगे बताया कि शिक्षा के माध्यम से हम विभिन्न क्षेत्रों में अपने पेशेवर जीवन की योजना बना सकते हैं और अपनी क्षमताओं को स्वरूपित कर सकते हैं लेकिन संस्कार के साथ शिक्षा में योग्यता और पात्रता सफल जीवन के लिए जरूरी है और तभी एक व्यक्ति  आदर्श जीवन जी सकता है। 

अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने,  ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकांनाए दी और  कृषि महाविद्यालय रायपुर की स्थापना से लेकर विश्वविद्यालय  की स्थापना और  वर्तमान तक के  सफर की विस्तृत  विवरण और महाविद्यालाय की प्रगति के बारे में जानकारी दी । डॉ. रत्ना नशीने, ने अपने उधबोधन पर कृषि छात्रों को कृषि के क्षेत्र में विभिन्न संभावनों की जानकारी देते हुए  अपने  लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने को प्रेरित किया । 

उदबोधन के कड़ी में डॉ. दीबेन्दु दास ने विश्विद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों के संदर्भ में और उपलब्धियो के बारे में  विस्तार से बताया गया । कृषि विज्ञान केन्द्र नारायणपुर की उपलब्धियो की जानकारी दी । विश्वविधालय के पूर्व में छात्र रहे  डॉ सुमीत वर्तमान में महाविद्यालय में अतिथि शिक्षक है। उन्होने अपने अनुभव साझा किए और कृषि में  रोजगार की जनकारी दी । पूर्व में छात्र रहे  डॉ.  कृष्णा गुप्ता द्वारा भी अपने विधयार्थी जीवन के प्रेरणादायक अनुभव साझा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न कक्षा के छात्राओं मंथन मण्डल,कुक्षि खुशबू मींज, अंकित मण्डल, प्रीति संगिले, खुशबू बंजर,अमितेश नाग, गरिमा , के द्वारा गीत ,भाषण ,कविता के माध्यम से खूबसूरत  सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई । 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    धींगरा अध्यक्ष, प्रो.छाबड़ा कार्यकारी अध्यक्ष, टी.एस.जब्बल सलाहकार बने

    0 वेलफेयर एसोसियेशन पदाधिकारियों का सर्वसम्मत चुनाव 0 बी.एस.सलूजा सचिव और विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष बने रायपुर, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने गत शनिवार को अपनी वार्षिक बैठक में नए…

    RAM MANDIR; रामसेवकों का दल रायपुर से अयोध्‍या रवाना, CM साय ने दिखाई हरी झंडी, 60 दिनों तक रामभक्‍तों को कराएंगे भोजन

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल रायपुर से हरी झंडी दिखाकर रामसेवकों की टीम को रवाना किया। रायपुर के श्रीराम मंदिर…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….