FRAUD; एचडीएफसी बैंक में एक करोड़ 84 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार

रायपुर, एचडीएफसी बैंक धमतरी के खाताधारकों के खातों में जमा एक करोड़ 84 लाख रुपये से अधिक की राशि को पूर्व बैंक मैनेजर व उसके साथी ने धोखाधड़ी कर आहरण किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित पूर्व बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। राशि के संबंध में पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आठ मई 2024 को आवेदक पीयूष राठौर शाखा प्रबंधक एचडीएफसी बैंक शाखा कुरूद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एचडीएफसी बैंक कुरूद शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक श्रीकांत टेनेटी व उसके सहयोगी तेजेन्द्र साहू ने मिलकर बैंक के संपत्ति का दुरुपयोग बैंक एवं बैंक के खाता धारकों के खाते से कुल एक करोड़ 84 लाख 4151 रुपये का धोखाधड़ी कर आहरण किया है। इससे बैंक व खाताधारकों को भारी नुकसान हुआ है।

आवेदक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। आरोपितों को पकड़ने के लिए थाना कुरूद के अधिकारी कर्मचारी एवं सायबर सेल अधिकारी-कर्मचारी की संयुक्त टीम बनाई गई थी। मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार पुलिस को पता चला कि आरोपित बैंक मैनेजर श्रीकांत टेनेटी हैदराबाद में है। पुलिस टीम हैदराबाद रवाना होकर आरोपित श्रीकांत टेनेटी को अभिरक्षा में साथ लेकर धमतरी वापस आए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC; ईडी की विशेष कोर्ट ने आईएएस टामन सोनवानी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को ईडी रिमांड खत्म होने पर आज ED की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने…

    ACCIDENT; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी-ललितपुर हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे..

    रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वे…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र