RAILWAY;लंबी कतार एवं चिल्हर की समस्या से मुक्ति,स्टेशनों के टिकट काउंटरों में ऑन लाइन भुगतान

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अपने यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार नए प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे टिकटों की खरीदारी के लिए डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर रायपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा का प्रावधान किया गया है ।
रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) और यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप जैसी डिजिटल सेवाएं यात्रियों को बिना किसी परेशानी के टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान कर रही है। इसके अलावा, रेलवे काउंटरों पर भी यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और वॉलेट जैसे डिजिटल भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं।
 मंडल के सभी स्टेशनों में बुकिंग कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को ऑन लाइन भुगतान के साथ ही एटीवीएम से टिकट लेने के प्रक्रियाओं, इससे होने वाली फ़ायदों तथा घर बैठे यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप माध्यम से टिकट लेने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है । इस पहल से यात्रियों को चिल्हर की समस्या, नकद लेन-देन की परेशानी से मुक्ति के साथ चिल्हर नहीं होने की स्थिति में ओवर चार्जिंग जैसी शिकायतों का समाधान तथा पारदर्शी टिकटिंग की सुविधा प्राप्त हो रही है । डिजिटल भुगतान प्रणाली के माध्यम से यात्री नकली मुद्रा की समस्या से भी बच सकते हैं और सुरक्षित, तेज़ एवं पारदर्शी लेनदेन का लाभ उठा सकते हैं।
 *डिजिटल भुगतान के लाभ
पर्यावरण संरक्षण- कम पेपर का उपयोग।
सुरक्षा: नकली करेंसी की समस्या से बचाव।
सुविधा: कैशलेस लेनदेन से समय की बचत।
पारदर्शिता: सभी लेनदेन का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध।
प्रोत्साहन: डिजिटल भुगतान पर यात्रियों को 3% अतिरिक्त बोनस का लाभ भी मिल रहा है ।
नगदी रखने के झंझट से मुक्ति – डिजिटल लेन-देन से नगदी रखने की झंझट से मुक्ति मिल रही है

  • Related Posts

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र