TRANSPORT;सीएम ने ट्रांसपोर्टरों को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा,साय से मिले सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारियों ने कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट किया। इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा राज्य में किए जा रहे सेवा कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी सदन में एसोसिएशन द्वारा प्रदान की गई एंबुलेंस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा जशपुर जिले से इलाज हेतु रायपुर आने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में इस प्रकार की भागीदारी निश्चित रूप से सराहनीय है।

श्री शुक्ला ने जानकारी दी कि एसोसिएशन ने पिछली गर्मियों में ट्रांसपोर्ट यार्ड में शीतल पेयजल और गर्मी से राहत देने वाली सुविधाएं प्रदान की थीं, जिसे इस वर्ष भी प्रदान किया  जाएगा। इसके अलावा, एसोसिएशन द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने की योजना भी साझा की गई, जिसमें बेटियों के विवाह का संपूर्ण दायित्व एसोसिएशन उठाएगा। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी और बेटियों का सम्मानजनक विवाह सुनिश्चित होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अंजय शुक्ला के नेतृत्व में एसोसिएशन के सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ट्रांसपोर्ट सेक्टर की भूमिका को समझती है और ट्रांसपोर्टरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा