LIQUOR;गोवा से भूटान जा रहे कंटेनर से उतारी थी 10 पेटी शराब, आरोपी भाजपा नेता के रिश्तेदार का मित्र

 बिलासपुर, गोवा से भूटान जा रहे कंटेनर से युवक ने 10 पेटी शराब उतरवा ली। इसके बाद कुछ और लोगों को भी शराब की सप्लाई की जानी थी। इससे पहले ही पुलिस ने कंटेनर जब्त कर लिया। मामले में पुलिस कंटेनर के ड्राइवर और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंकज सिंह रायपुर में बिलासपुर के रहने वाले अपने दोस्त के मकान में छुपा था। आरोपी का दोस्त भाजपा के एक बड़े नेता के भतीजे का करीबी है।

आरोप है कि भाजपा नेता के रिश्तेदार की मदद से वह शराब के अवैध कारोबार को धड़ल्ले से चला रहा था। आबकारी विभाग की कार्रवाई में नाम सामने आने के बाद वह अपना नाम हटवाने रायपुर में डंटा हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है।

आबकारी विभाग की टीम ने 10 फरवरी को पेंड्रीडीह बाइपास में कार से 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की। कार चालक रवि शर्मा ने बताया कि छतौना के पास कंटेनर में भारी मात्रा में शराब है। इसे ड्राइवर कुछ और लोगों को देने वाला है। इस पर टीम ने छतौना के पास घेराबंदी कर कंटेनर के ड्राइवर शिवकुमार सैनी को गिरफ्तार कर लिया। दस्तावेज की जांच में पता चला कि वह गोवा से शराब लेकर भूटान जा रहा था। कंटेनर में एक हजार पेटी शराब लेकर जाने का परमिट था।

फरार हो गया था आरोपी पंकज सिंह

जांच में पता चला कि कंटेनर में केवल 990 पेटी शराब मिली। इस मामले में बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका पर आबकारी विभाग ने सिविल लाइन पुलिस को मामले की जांच करने आवेदन दिया। आवेदन पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसमें पता चला कि ड्राइवर को 50 हजार रुपये देने का आश्वासन देकर सरकंडा में रहने वाले पंकज सिंह ने 10 पेटी शराब उतरवा ली थी। इस बीच आरोपित पंकज सिंह फरार हो गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपित रायपुर के वीआईपी कॉलोनी में छुपा है।

पुलिस की टीम ने आबकारी विभाग से मिले दस्तावेज की जांच की। साथ ही आरोपी पंकज और जयप्रकाश बघेल के बैंक डिटेल की जांच की गई। इसमें पता चला कि आरोपी ने गोवा और दूसरे राज्यों के लोगों के साथ लेनदेन किया है। इसके आधार पर पुलिस ने पंकज की तलाश तेज की।

फार्म हाउस से जब्त हुई थी शराब, जांच के बाद हटाया नाम

पंकज सिंह के फार्म हाउस से सरकंडा पुलिस की टीम ने 2018 में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की थी। इस मामले में आरोपी लंबे समय तक फरार था। बाद में सरकंडा पुलिस ने जांच के बाद उसका नाम केस से हटा दिया था।

गोवा और दुबई स्थित कंपनी से मांगे दस्तावेज

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दुबई स्थित कंपनी ने गोवा में आर्डर कर भूटान में शराब मंगाई थी। इसमें से करीब 10 पेटी शराब को अवैध रूप से बिलासपुर में उतारा गया। इसके अलावा करीब 40 पेटी और उतारने थे। इसके लिए ड्राइवर को 50 हजार देने की बात कही गई थी।

  • Related Posts

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    बिलासपुर,  बिलासपुर जिले में होली के दिन पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में मारपीट की शिकायत की जांच करने…

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    रायगढ़, जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसकोल में हुई हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के बाद एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य