FLIGHT; चूहे ने रोकी उड़ान,कानपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, क्रू मेंबर से यात्रियों तक के उड़े होश

कानपुर, यूपी के कानपुर एयरपोर्ट पर रविवार को कुछ ऐसा हुआ कि क्रू मेंबर से लेकर यात्री तक सबके होश उड़ गए और फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई. जी हां.. तुरंत फ्लाइट को रोकना पड़ा और सभी यात्रियों को विमान से डी-बोर्ड कर एयरपोर्ट लाउंज में भेजा दिया गया. अब आप भी सोच में पड़ गए होगे कि ऐसा क्या हुआ? तो आपको बता दें, कानपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के दौरान फ्लाइट के केबिन में ‘चूहा’ घुस आया.

‘चूहे’ के कारण फ्लाइट को तुरंत उड़ान भरने से रोक दिया गया. साथ ही, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए भी यात्रियों को डी-बोर्ड कर दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फ्लाइट दोपहर 2:10 बजे दिल्ली से कानपुर एयरपोर्ट पहुंची थी और इसे 2:50 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी. लेकिन, उड़ान से कुछ समय पहले ही क्रू मेंबर ने केबिन में एक चूहे को घूमते हुए देखा, जिसके बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया.

चूहे के लिए शुरू हुआ ‘सर्च ऑपरेशन’
एयरलाइंस के टेक्निकल स्टाफ और ग्राउंड क्रू ने मिलकर विमान के अंदर ‘सर्च ऑपरेशन’ शुरू कर दिया. विमान के हर हिस्से की गहनता से जांच की जा रही है. ताकि, यह सुनिश्चित किया जा सके कि उड़ान के दौरान किसी भी तरह का सुरक्षा जोखिम न हो.

यात्री सुरक्षित, लेकिन उड़ान में देरी
सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारकर एयरपोर्ट लाउंज में भेजा गया. कुछ यात्रियों ने इस अनअपेक्षित देरी पर नाराजगी जाहिर की, लेकिन अधिकतर ने इस कदम को सुरक्षा के लिहाज से सही बताया. एयरलाइन प्रबंधन की ओर से बताया गया कि जब तक चूहे का पता नहीं चलता और विमान को पूरी तरह से सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता, तब तक उड़ान को इजाज़त नहीं दी जाएगी.

  • Related Posts

    BRIBE; 30000 की घूस के चक्कर में पकड़ा गया 4 करोड़ कैश,उडीसा में अफसर के घर मिला नोटों का जखीरा

    0 खनन उप निदेशक देवव्रत महांति रिश्वत लेते गिरफ्तार, भुवनेश्वर फ्लैट से 4 करोड़ से अधिक नकद बरामद, ओडिशा विजिलेंस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी भुवनेश्वर,  लाइसेंसधारी कोयला…

    HC; हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा

    0 ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामला बिलासपुर, कोरिया जिले के ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। हाईकोर्ट के…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……