SUICIDE; शादी में हो रही देरी से हताश प्रेमी जोड़े ने उठाया आत्मघाती कदम, लड़की ने घर में, तो अवयस्क लड़के ने बाहर पेड़ में लगाई फांसी

बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में शादी में हो रही देरी से हताश प्रेमी-प्रेमिका के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. बस बात इतनी थी कि लड़के की कम उम्र होने की वजह से घर वालों ने शादी के लिए रुकने को कहा था. फिर क्या था लड़की ने घर में, तो अवयस्क लड़के ने बाहर पेड़ में फांसी लगा ली.

घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव की है, जहां कृष्णा भैना (18 साल) का अनिता भैना (21 वर्ष) से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाह रहे थे, इसके लिए इन्होंने अरपा महोत्सव के दौरान होने वाले सामूहिक विवाह के लिए पंजीयन कराने की कोशिश की, लेकिन लड़के की उम्र कम होने की वजह से पंजीयन नहीं हो पाने से शादी नहीं हो पाई.

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि दोनों लड़के-लड़की गांव में ही एक घर में बीते तीन महीने से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे. शादी नहीं होने पाने की वजह से दोनों हताश हो गए, जिस पर परिजनों ने समझाया कि उम्र हो जाने पर दोनों की शादी करा दी जाएगी, लेकिन परिजनों की बात पर भी दोनों की हताशा कम नहीं हुई.

बीती रात पहले लड़की ने घर में फांसी लगा ली. लड़के ने लड़की को ही फांसी से उतारा और परिजनों को बात बताई. लेकिन इसके बाद रात में ही उसने घर के बाहर नीलगिरी के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर झूल गया. प्रेमी जोड़े के इस आत्मघाती कदम ने परिजनों को तोड़कर रख दिया. पुलिस ने मिली सूचना पर मौके पर पहुंचकर पंचनामा करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है.

  • Related Posts

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    CRIME; नशे में चूर युवती ने बार में मचाया हंगामा!, महिला को पीटा, बिना पैसे दिए भागने का भी आरोप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के होटल हेवन्स पार्क के लिट बार में बीती देर रात एक युवती ने जमकर हंगामा मचाया. बार…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर