FOOD POISONING; मिड-डे मील खाने के बाद 24 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंप, शिक्षक बोले- भोजन के बाद दी गई थी दवा

जगदलपुर, बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत अरंडवाल प्राथमिक शाला में गुरुवार को मध्याह्न भोजन के बाद 24 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। बच्चों को उल्टी, पेट दर्द, घबराहट और कमजोरी की शिकायत हुई। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन और ग्रामीणों ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद मेडिकल टीम मौके पर पहुंची।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बच्चों ने दोपहर में मिड-डे-मील के तहत पत्ता गोभी की सब्जी और अन्य भोजन ग्रहण किया था। भोजन के बाद नियमित स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एल्बेंडाजोल (पेट के कीड़ों की दवा) और फाइलेरिया निरोधक दवा भी वितरित की गई थी। इसी के कुछ समय बाद बच्चों उल्टी, कमजोरी और घबराहट होने लगी। प्रभावित बच्चों में 10 बालक और 14 बालिकाएं शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर सभी बच्चों की जांच की और प्राथमिक उपचार दिया। एहतियात के तौर पर एक छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निगरानी के लिए भर्ती कराया गया है। बाकी बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उन्हें घर भेज दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला टीकाकरण अधिकारी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने भोजन की गुणवत्ता और दवा वितरण प्रक्रिया की जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घबराहट और दवा के सेवन के बाद सामान्य प्रतिक्रिया की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सटीक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    CRIME; बाल मजदूरी और मानव तस्करी का संगठित खेल बेनकाब, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 ठिकानों पर छापेमारी

    महासमुंद, मानव तस्करी और श्रमिकों के अवैध परिवहन से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा में करीब 10 ठिकानों…

    CRIME; नशे में चूर युवती ने बार में मचाया हंगामा!, महिला को पीटा, बिना पैसे दिए भागने का भी आरोप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के होटल हेवन्स पार्क के लिट बार में बीती देर रात एक युवती ने जमकर हंगामा मचाया. बार…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर