GA;गजेन्द्र साहू छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष बने

रायपुर, छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ का प्रांतीय आम सभा कल शासकीय आईटीआई भिलाई में हुई। आमसभा में गजेन्द्र कुमार साहू छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष गजेन्द्र साहू द्वारा आमसभा में ही प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

प्रांताध्यक्ष के निर्वाचन हेतु श्री किशोर शर्मा छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष बिलासपुर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था निर्वाचन अधिकारी द्वारा बहुत ही निष्पक्ष और शांति पूर्ण ढंग से निर्वाचन कि प्रक्रिया को संपन्न करवाया गया।छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद कुमार साहू, महासचिव श्री गोविंद देवांगन, कोषाध्यक्ष जागृति दीवान, मीडिया प्रभारी नमिता निषाद एवं भारी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य इस प्रांतीय आमसभा में सम्मिलित हुए।

आमसभा के बाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रमुख अतिथि प्रदेश समन्वय तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जी आर चंद्रा, महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं नवा रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक संतोष कुमार वर्मा, विजय लहरे प्रांतीय महामंत्री एवं जिला संयोजक दुर्ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ,महामंत्री हिमाचल साहू,रायपुर जिला फेडरेशन संयोजक पीतांबर पटेल उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CM; राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन, मुरिया दरबार में होंगी शामिल 

    0 छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच का आयोजन, महिला दर्शकों के लिए प्रवेश रहेगा निःशुल्क रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते…

    HOLIDAY; छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों की मौज!, दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, दशहरा अवकाश आज से

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ में स्कूली विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने दीपावली की छुट्टियां एक दिन बढ़ाने का फैसला लिया है. अब प्रदेश के स्कूल 10 नवंबर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा