GAME; भारत बना टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, आखिरी के ओवर्स में बुमराह और हार्दिक का मैजिक, सालों याद रहेगा सूर्या का कैच

नईदिल्ली, एजेंसी, भारत ने टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। इस तरह भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के 13 साल से चले आ रहे सूखे को समाप्त कर दिया।

फाइनल मुकाबला वेस्टैंदीज के बारबाडोस में खेला गया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी।

सूर्यकुमार यादव के कैच ने पलटा मैच

177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम मजबूत स्थिति में लग रही थी। एक समय 22 गेंद पर सिर्फ 26 रनों की दरकार थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने मैच का पासा पलट दिया। पहले हार्दिक पांड्या ने खतरनाक साबित हो रहे क्लासेन को आउट किया, फिर आखिर ओवर में सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का यादगार कैच पकड़ा।

फाइनल मुकाबले में दहाड़ा विराट का बल्ला

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में ही रोहित शर्मा 9 रन बनाकर आउट हो गए। केशव महाराज ने हिटमैन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं, ऋषभ पंत ने भी निराश किया। वह 0 के स्कोर पर केशव की गेंद पर क्विंटन को कैच थमा बैठे। सूर्यकुमार यादव भी खास नहीं कर पाए और 3 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर कैच आउट हो गए। टीम इंडिया का चौथा विकेट अक्षर पटेल के रूप में गिरा, जो दुर्भाग्यशाली रहे और अर्धशतक चूक गए। अक्षर पटेल ने 31 गेंद पर 47 रन की पारी खेली और रन आउट हो गए।

विराट कोहली अच्छी लय में नजर आए और एक छोर थामे रखा। उन्होंने 48 गेंदों में चार चौकों की मदद से फिफ्टी पूरी की। अर्धशतक बनाने के बाद विराट कोहली ने हाथ खोले और तेजी से रन बटोरे। आखिर में 76 रन (59 गेंद, 6 चौके, 2 छक्के) के निजी स्कोर पर जेंसन की गेंद पर रबाडा ने उनका कैच लपक लिया। छठा विकेट शिवम दुबे का रहा, जिन्होंने 16 गेंद पर 27 रन बनाए। आखिरी ओवर में रविंद्र जडेजा 2 रन बनाकर एनरिक नॉटर्जे की गेंद पर डेविड मिलर के हाथों कैच आउट हुए।

दक्षिण अफ्रीका ने दिया शानदार जवाब, आखिरी में लड़खड़ाए

177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरनी दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लगा। जसप्रीत बुमराह ने सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स को 4 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। दूसरा विकेट कप्तान एडेन मार्करम का रहा, जिन्होंने चार रन बनाए। अर्शदीप की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनका कैच पकड़ा।

इसके बाद विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक और ट्रिस्टन स्टब्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। खतरनाक होती इस पार्टनरशिप को तोड़ा अक्षर पटेल ने। उन्होंने स्टब्स को 31 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद क्विंटन डीकॉक और क्लासेन ने मिलकर भारतीय गेंदबाजों की खूब धुलाई की। खासतौर पर भारतीय स्पिनरों ने निराशाजनक गेंदबाजी की। इस जोड़ी को तोड़ने का काम किया अर्शदीप सिंह ने। अर्शदीप की गेंद पर कुलदीप यादव ने डीकॉक का कैच पकड़ा। डीकॉक ने 31 गेंद पर 39 रन बनाए।

पूरे मैदान में मनचाहे शॉट खेल रहे क्लासेन को हार्दिक पांड्या ने चलता किया। क्लासेन ने 27 गेंद पर 52 रन बनाए। पांड्या की गेंद पर विकेट कीपर पंत ने उनका कैच पकड़ा। हालांकि, यह विकेट बहुत देरी से मिला। इस समय तक अफ्रीकी टीम मैच अपनी पकड़ में कर चुकी थी। उसे जीत के लिए 22 गेंद पर सिर्फ 26 रनों की दरकार थी।

दक्षिण अफ्रीकी टीम को छठा झटका जसप्रीत बुमराह ने दिया। जब भारतीय टीम की हार तय मानी जा रही थी, तब बुमराह ने जेंसन को बोल्ड कर नई उम्मीद जगाई। आखिरी में सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलकर का बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़कर मैच भारत की झोली में डाल दिया।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉटर्जे, तबरेज शम्सी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    8 मार्च को वर्तमान विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा ये तय हो चुका है। भारत वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा है। वही…

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने और खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ 2026 का आयोजन किया जाएगा.…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….