GAME; महिला हॉकी में विश्व में हम पांचवें स्थान पर…

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस बार के विश्व कप में भले ही  पहले  चार स्थान पर नहीं रह पाई लेकिन अपने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ जिस तरीके से आक्रमण और सुरक्षा का खेल खेला उसकी बहुत तारीफ हो रही है और होना भी चाहिए। पूरे स्पर्धा में भारतीय महिला हॉकी टीम को कोई भी पराजित नहीं कर सकी।

पांचवे स्थान के लिए जर्मनी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ महिलाओं ने तीसरे क्वार्टर में जो खेल दिखाया उसे देख यही लग रहा था कि इस खेल का दस फीसदी खेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखा देते तो सेमीफाइनल खेल रहे होते। नवनीत कौर और इशिता ने तीसरे  क्वार्टर में जर्मनी रक्षा पंक्ति को तहस नहस करते हुए  तीन मिनट में तीन गोल दाग दिए। नवनीत कौर ने अपने बारह साल के अनुभव को झोंक कर रख दिया जिसके चलते पेनल्टी कार्नर और फील्ड गोल कर ये सिद्ध कर दिया कि वे क्यों महत्वपूर्ण खिलाड़ी है।
विश्व में 140 देश महिला हॉकी खेलते है इनमें पांचवे स्थान पर आना सचमुच मायने रखता है। हॉकी में पश्चिमी देशों के वर्चस्व को इंकार नहीं किया जा सकता है। वे हर हमेशा नयी तकनीक के साथ खेलने आते है। हिंदुस्तान में भी बेहतर सुविधा मिल रही है और इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। इसके लिए उड़ीसा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आज भी बधाई के हकदार है जिनके प्रयास से देश हॉकी में अपनी उपस्थिति दिखा तो पा रहा है।
सलमा टेटे की  कप्तानी में भारत को विश्वकप हॉकी में सालों बाद पांचवा क्रम मिला है। अगले  महीने एशियाई खेलों में उम्मीद की जा सकती है कि भारत विजेता बनकर सामने आएगी।भारत सरकार ने इस साल किसी भी खिलाड़ी को खेल रत्न नहीं माना है।नवनीत कौर इस रत्न की सबसे शसक्त उम्मीदवार है। मौका भी है, दस्तूर भी है। 

स्तंभकार- संजयदुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GAME; छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान,टीमों की जर्सी लॉन्च,पूर्व कप्तान सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर

    *ओलंपियन सुरेंद्र कुमार, प्रदीप मोर, एस.वी. सुनील, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर सिंह और चिंगलेनसाना सिंह करेंगे टीमों की अगुवाई* रायपुर., भारत के सबसे प्रतिष्ठित और सफल फील्ड हॉकी खिलाड़ियों में…

    CRICKET; स्मृति मांधना की बारी …..

    जिस तरह सूर्यकुमार यादव हिंदुस्तान को अपनी कप्तानी में पुरुष क्रिकेट टीम को टी ट्वेंटी का विश्वकप जिताए थे उस हिसाब से भले ही कप्तान अच्छे साबित हुए थे लेकिन…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा