GAME; 65 साल, 29 खेल , 993 अर्जुन अवॉर्ड विजेता

हिंदुस्तान ने आजाद होने के  शुरुवाती तेरह साल में अपना ध्यान बेतरतीब देश को व्यवस्थित करने में लगा दिया था,इस कारण खेल  प्राथमिकता की सूची में नहीं था।  देश 1954 से नागरिक अलंकरण पुरस्कार  देना शुरू हो गया था लेकिन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम 1961 से प्रारंभ हुआ।ये देश अर्जुन को एकाग्रता, धैर्य और संयम का सबसे बड़ा प्रतीक मानता है सो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए अर्जुन अवॉर्ड की घोषणा हुई। ये पुरस्कार उन विशिष्ट खिलाड़ियों को दिया जाता है जो चार साल अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते है।
1961 में खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। प्रतीक के रूप में अर्जुन का द्रौपदी स्वयंवर में घूमती मछली की आंख को भेदने वाला दृश्य को कांस्य( bronze) से ढाला गया।साथ ही एक प्रमाण पत्र दिया गया।65 साल गुजर गए।हर साल औसतन  पंद्रह खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार मिलता है। खेल संघ अपने अपने ऐसे खिलाड़ियों का नाम हिंदुस्तान सरकार के खेल मंत्रालय को भेजती है।विशेषज्ञ की पैनल इनमें से चयन करते है।
क्या मिलता है अर्जुन पुरस्कार विजेता को?
1961 से 1976तक के सालों में अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को नगद राशि नहीं दी जाती थी।नगद राशि देने की परंपरा 1977 से आरम्भ हुई। इस पुरस्कार के विजेता को 200 रुपए प्रतिमाह के हिसाब  से दो साल तक दिया जाता था। 1986 में राशि बढ़कर पांच हजार,1993 में बीस हजार,1998 में डेढ़ लाख 2001 में तीन लाख, 2009 में पांच और 2020 में नगद राशि पंद्रह लाख कर दी गई है।
2026 में  17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इनमें शतरंज की दिव्या देशमुख सहित महिला हॉकी खिलाड़ी लालसेरियामी और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली का नाम शामिल है।
बीते कुछ सालों से मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन 29 अगस्त को ये पुरस्कार दिए जाने की परंपरा शुरू हुई है। बीते पैसठ सालों में 29 खेलो के 993 खिलाड़ी अब तक सम्मानित हुए है।
अभी के पाठकों को ये उत्सुकता होगी कि क्रिकेट के ही खिलाड़ी सबसे ज्यादा अर्जुन पुरस्कार जीते होंगे? ऐसा नहीं है राष्ट्रीय खेल के रूप में स्थापित हॉकी के116 खिलाड़ी सर्वाधिक संख्या में अर्जुन पुरस्कार विजेता है।रेस्लिंग के 62 खिलाड़ियों के बाद शूटिंग के 55 खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे  क्रम में है । मुक्केबाजी54, वेटलिफंटिंग38,टेबल टेनिस 33, एथलेटिक्स31 फुटबॉल 27, वॉलीबॉल और आर्चरी 25-25 बैडमिंटन और गोल्फ 21-21, बास्केटबॉल 19 रोइंग16,नौकायन13, स्क्वैश12, जूडो 09,जिम्नास्टिक07, साइकिलिंग 03, तलवारबाजी और विंटर स्पोर्ट्स के एक एक खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड विजेता है।
*टीम को मिला अर्जुन अवॉर्ड
अर्जुन पुरस्कार के इतिहास में व्यक्तिगत रूप से ओलंपिक, वर्ल्ड मीट, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल के अलावा मान्यता प्राप्त खेल में शानदार प्रदर्शन करने वालों को देने की परंपरा रही है। केवल 1965 का साल इकलौता साल रहा है जब  भारतीय पर्वतारोहण टीम को हिमालय पर्वतारोहण में लिए बतौर टीम के रूप में 20 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया था। पुरुष और महिला खिलाड़ी की संख्या देखे तो 821 पुरुष और 172 महिलाओं को अब तक प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार मिला है ।

स्तंभकार- संजयदुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GAME; व्हीआईपी क्रिकेटर्स…….

    जापान में होने वाले एशियाड खेलो में  व्हीआईपी क्रिकेटर्स विश्व खेल  में  प्रतिष्ठित खेल सूची में क्रिकेट नहीं है। इसका प्रमाण भी है कि दुनियां के सबसे महत्वपूर्ण खेल कुंभ…

    GAME; 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में दपूमरे का तीसरा स्थान

     *16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का शानदार प्रदर्शन बिलासपुर/रायपुर , चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल में 07 से 09 सितम्बर 2026 तक आयोजित 16वीं अखिल भारतीय…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व