GANJA;रायपुर रेलवे स्टेशन में पकड़ाया 10 लाख का गांजा

रायपुर, आरपीएफ आईजी की फटकार के बाद आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन से 10 लाख से अधिक का गांजा पकड़ा है. इसके साथ टीम ने 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.जिन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है उसमें सुशील सेलमा पिता राज सेलमा उम्र. 27 वर्ष निवासी-पडकीमाल पोस्ट-बड़गैरो थाना-तरमा जिला सोनपुर (ओडिशा), महेन्द्र प्रधान वल्द बीरप्रधान उम्र 24 वर्ष निवासी-पडकीमाल पोस्ट-बड़गैरो थाना-तरणा जिला सोनपुर (ओडिशा), विश्वनाथ नाग पिता भांकरनाग उम्र. 23 वर्ष निवासी पडकीमाल पोस्ट-बड़गैरो थाना-तरमा जिला सोनपुर (ओडिशा) और प्रदीप सुना पिता बनमाली सुना उम्र 24 वर्ष पता वार्ड नं 02 ग्राम मुरलीबहल पोस्ट, थाना लखना जिला नुवापाड़ा (ओडिशा) शामिल है.

जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर जेआर ठाकुर, आरपीएफ कमांडेट संजय गुप्ता के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर ट्रेनों में अवैध रुप से नशीला पदार्थ परिवहन की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने के प्राप्त निर्देश पालन में जी.आर.पी एवं आरपीएफ रायपुर द्वारा पिछले कई दिनो से लगातार चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी.

जिसमें चेकिंग के दौरान दिनांक 04.04.2024 को प्लेटफार्म नंम्बर 07 रेल्वे स्टेशन रायपुर में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा ओडिशा से लाया गया. लल्लूराम को मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से कुल 53 किलो 100 ग्राम कीमती 10,11,100 का जब्त किया गया. आरोपियों के विरूध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; उडीसा के नक्सल प्रभावित इलाके में 48,160 एकड़ में उगाई गई गांजा-भांग की खेती नष्ट, 654 अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

    नरेश कुशवाहा जगदलपुर, छत्तीसगढ के बस्तर से लगे उडीसा के नक्सला प्रभावित आदिवासी इलाके में उडीसा पुलिस ने हाल ही में नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान में ऐतिहासिक सफलता हासिल…

    ACCIDENT; खल्लारी मंदिर में भीषण हादसा, 200 फीट ऊंचाई से चट्टानों पर गिरी रोपवे ट्रॉली, एक श्रद्धालु की मौत, 4 गंभीर घायल

    महासमुंद, महासमुंद जिले के आस्था के केंद्र खल्लारी माता मंदिर में रविवार की सुबह खुशियों के बीच मातम पसर गया। चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन जब हजारों श्रद्धालु माता के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां