REGARD; संभागायुक्त एमडी कावरे ने किया सेवानिवृत्त अफसरों का सम्मान

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ बिलासपुर द्वारा नया सर्किट हाउस में राजपत्रित अधिकारी सेवाकाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त महादेव कावरे थे। मुख्य अतिथि महादेव कावरे ने सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारियों को सेवा सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, शाल श्रीफल एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल वर्मा उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि आयुक्त महादेव कावरे ने अपने उद्बोधन में समस्त सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनायें दीतथा राजपत्रित संघ को आयोजन हेतु बधाई दी। साथ ही जिले में राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यालय भवन हेतु प्रशासन से सभी संभव सहयोग प्रदान किये जाने हेतु आश्वस्त किया।
प्रांतीय अध्यक्ष कमल वर्मा ने संभाग से पहुंचे सभी अधिकारियों का अभिवादन किया तथा संभाग स्तर पर राजपत्रित अधिकारियों को किये जा रहे सम्मान की अनुपम शुरूवात हेतु बिलासपुर जिले को बधाई दी। अपर कलेक्टर आर. ए. कुरूंशी द्वारा राजपत्रित अधिकारी संघ को सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान हेतु शुभकामनायें दी गयी।

समारोह में डॉ. एम.के. यादव अतिरिक्त उपसंचालक कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र मस्तूरी, डॉ. संजय कुमार शरण प्राचार्य, शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डगनिया,  बी. व्ही. रमणा राव सहायक प्राध्यापक, उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, सी.एल. जायसवाल सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास,  राजेन्द्र कुमार पटेल संयुक्त संचालक, कोष लेखा पेंशन, अजय चौबे सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थायें, आर. ए. कुरूवंशी अपर कलेक्टर, ए.के. महिस्वर उपसंचालक, मत्स्यपालन विभाग, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें कोरबा एवं सत्या पाटीदार कार्यपालन अभियंता सिंचाई विभाग बिलासपुर सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. बी.पी.सोनी ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्य से उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया।

  • Related Posts

    AWARD; भारतवंशी नवनेथेम पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में की मदद, राष्ट्रपति ट्रंप को निराशा हाथ लगी

    नईदिल्ली, नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतवंशी नवनेथेम ‘नावी’ पिल्लै को देने का ऐलान किया है। उन्हें दुनिया में शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा…

    GANDHI; गांधी जयंती पर सफाई अभियान के साथ विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता, नशामुक्ति और अहिंसा का संकल्प,

    0 सत्य, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान नारायणपुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लिंगो मुदीयाल कृषि महाविद्यालय एवं…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा