POLICE HOLI;मुन्नी बदनाम हुई ….गाने पर रायपुर कलेक्टर और SSP ने लगाए ठुमके

रायपुर, राजधानी में शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्यौहार सम्पन्न होने के बाद आज शनिवार को पुलिस परिवार होली का जश्न मना रहे हैं. इस दौरान कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, IG, SSP और कमिश्नर ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ गाने पर जमकर ठुमके लगाते नजर आए. सभी पुलिस कर्मचारियों के साथ अधिकारियों ने भी नगाड़ा बजाया और रंगों में सराबोर होकर होली का आनंद लिया.

बता दें, होली के दिन जब शहर के लोग अपने घरों में होली खेल रहे थे, तब पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा कि “पिछले 72 घंटों से पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर थे, जिनकी मुस्तैदी के कारण रायपुर में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई गई. रायपुर वासियों की जागरूकता और भाईचारे की वजह से इस बार की होली में कोई अव्यवस्था नहीं हुई.” कलेक्टर ने कहा कि “इनकी जिम्मेदारी निभाने के बाद अब होली मना रहे हैं, और इनका हौसला बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है. इसलिए आज हम सब मिलकर होली खेल रहे हैं.”

SSP डॉक्टर लाल उमेद ने भी पुलिस परिवार और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, “हमारे पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है और इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं. जब लोग होली मना रहे थे, तब हम लोग उनकी सुरक्षा में तैनात थे.”उन्होंने यह भी कहा कि होली की सफलता के पीछे महीने भर की तैयारी थी. अलग-अलग दौर की बैठकें की गईं, रणनीति बनाई गई और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई. परिणामस्वरूप रायपुर में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई गई और कोई गंभीर घटना नहीं घटी.

होली पर सरकारी संपत्ति सुरक्षित रही

निगम आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि होली से पहले अधिकारियों को तैनात किया गया था और जहां-जहां होलिका दहन होना था, वहां रेत और लकड़ी पहले से जमा कर दी गई थी. उन्होंने बताया कि चौक-चौराहों पर होलिका दहन हुआ और निगम के कार्यों के कारण सड़कें और सरकारी संपत्ति सुरक्षित रही. उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी और कहा कि शासन-प्रशासन और सभी अधिकारियों के सहयोग से इस बार की होली पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही.

  • Related Posts

    AWARD; भारतवंशी नवनेथेम पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार, दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में की मदद, राष्ट्रपति ट्रंप को निराशा हाथ लगी

    नईदिल्ली, नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतवंशी नवनेथेम ‘नावी’ पिल्लै को देने का ऐलान किया है। उन्हें दुनिया में शांति और अंतरराष्ट्रीय कानून को बढ़ावा…

    GANDHI; गांधी जयंती पर सफाई अभियान के साथ विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता, नशामुक्ति और अहिंसा का संकल्प,

    0 सत्य, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान नारायणपुर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लिंगो मुदीयाल कृषि महाविद्यालय एवं…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा