POLITICS;सरेंडर नक्सली बनेंगे माता-पिता, सरकार देगी टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा, नौजवानों की शादी पर भी विजय शर्मा का बड़ा बयान

रायपुर, छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलवाद के खात्मे के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं. वहीं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरेंडर नक्सलियों के लिए नक्सल पुनर्वास नीति भी लागू की गई है. जिससे उन्हें लाभ मिल रहा हैं. अब इसी बीच गृहमंत्री विजय शर्मा ने सरेंडर नक्सलियों के लिए बड़ा ऐलान किया हैं, जहां सरकार सरेंडर नक्सलियों को टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा देगी. जिससे वह माता-पिता बन सकेंगे.

सरेंडर नक्सलियों को मिलेगी टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा

छत्तीसगढ़ सरकार ने सरेंडर नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति लागू की हैं, जिससे उन्हें कई तरह के लाभ मिल रहे हैं. वहीं अब सरकार सरेंडर नक्सलियों को टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा देगी. जिससे सरेंडर नक्सली भी माता-पिता बन सकेंगे. इसे लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि हमारे प्रावधानों में है, जिनकी नसबंदी कराई जाती है. उनके मुख्य धारा में आने के बाद अगर माता-पिता बनना चाहते हैं. तो टेस्ट ट्यूब बेबी की सुविधा भी सरकार के द्वारा दी जा रही है.

नौजवानों की शादी को लेकर भी किया ऐलान

यही नहीं, विजय शर्मा ने ये भी बताया कि जो नौजवान पुनर्वास केंद्रों में आ रहे हैं. उनके विवाह के भी चिंता सरकार कर रही है. महिला में बाल विकास विभाग की सामूहिक विवाह करवाएंगे. अलग ही अद्भुत नजारा होगा.

आरके विज ने की थी मांग

पूर्व DGP आरके विज ने सोशल मीडिया अकाउंट X पोस्ट कर इसकी मांग की थी. उन्होंने लिखा था कि माओवादियों की शादी से पहले नसबंदी करा दी जाती है. surrender के पश्चात कुछ ही लोगों की reverse vasectomy सफल हो पाती है। सरकार को ऐसे आत्मसमर्पित माओवादियों के लिए उनकी इच्छा अनुसार. ivf से संतान पैदा करने की निशुल्क सुविधा प्रदाय करनी चाहिए।

  • Related Posts

    POLITICS; ‘आरक्षण लागू रहेगा’…,मंत्री रामदास बोले- जातिवाद खत्म हो तो हम रिजर्वेशन छोड़ने को तैयार

    रायपुर, केंद्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. आठवले अपने प्रवास के दौरान रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों और अधिकारियों के साथ बैठक…

    BJP; पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जलाए जाएंगे 36 लाख दीये, हर बूथ पर 100 दीप जलाने का लक्ष्य

    रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। छत्तीसगढ़ में भी 17 सितंबर…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी