GOVT; तेल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई, आम लोगों को क्या फायदा?

नई दिल्ली, ईरान युद्ध के कारण देश मे डीजल और पेट्रोल की दिक्कत शुरू हो गई है। साथ ही कच्चे तेल की कीमत भी प्रति बैरल 100 डॉलर से ज्यादा है। इस बीच सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी कम की है। नए आदेश के बाद अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटकर 3 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल पर कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी। डीजल पर लगने वाली 10 रुपये की ड्यूटी को पूरी तरह खत्म कर शून्य कर दिया गया है।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें नीचे आना शुरू हुई हैं। पश्चिम एशिया के संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सकारात्मक बयानों ने बाजार की चिंताएं कम की हैं। शुक्रवार को सुबह 9 बजे ब्रेंट क्रूड 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर करीब 107 रुपये प्रति बैरल पर था। वहीं अमेरिकी तेल (WTI) में भी करीब 1 फीसदी की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ यह 93.60 रुपये प्रति बैरल पर है।

क्या पेट्रोल-डीजल सस्ते होंगे?

सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद अब बड़ा सवाल है कि क्या दोनों ईंधन की कीमत भी कम होगी? दरअसल आम उपभोक्ताओं के लिए यह खबर उतनी राहत भरी नहीं हो सकती जितनी दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक, पंप पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने की संभावना कम है।

क्यों नहीं कम होंगे दाम?

  • इसका मुख्य कारण तेल विपणन कंपनियों को हो रहा भारी घाटा है। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं।
  • इस कारण भारतीय तेल कंपनियां हर लीटर पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर करीब 48.8 रुपये का नुकसान उठा रही हैं।
  • सरकार की ओर से दी गई 10 रुपये की यह राहत कंपनियां अपने घाटे को कम करने के लिए इस्तेमाल करेंगी। इसका सीधा मतलब है कि ग्राहकों को सीधे तौर पर कीमतों में कटौती का लाभ मिलना मुश्किल है। पेट्रोल डीजल पर कितना है सेंट्रल टैक्स

इस कटौती से पहले पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार का कितना टैक्स कितना लगता है, इसके बारे में टेबल से जानकारी लेते हैं:

वस्तु (विवरण)बेसिक कस्टम ड्यूटीकाउंटरवेलिंग ड्यूटी (CVD)एडिशनल कस्टम ड्यूटीबेसिक एक्साइज ड्यूटीस्पेशल एडिशनल कस्टम ड्यूटीएग्री इंफ्रा सेसAED (सड़क और इंफ्रा सेस)
क्रूड ऑयल₹1/ टन + ₹50/ टन (NCCD के रूप में)₹1/मीट्रिक टन₹1/ टन + 20% सेस + ₹50/ टन (NCCD के रूप में)
पेट्रोल2.50%₹1.40/लीटर + ₹13.00/लीटर (SAD) + ₹2.50/लीटर (AIDC)₹5.00/लीटर₹1.40/लीटर₹13.00/लीटर₹2.50/लीटर₹5.00/लीटर
पेट्रोल (ब्रांडेड)2.50%₹2.60/लीटर + ₹13.00/लीटर (SAD) + ₹2.50/लीटर (AIDC)₹5.00/लीटर₹2.60/लीटर₹13.00/लीटर₹2.50/लीटर₹5.00/लीटर
डीजल2.50%₹1.80/लीटर + ₹10.00/लीटर (SAD) + ₹4.00/लीटर (AIDC)₹2.00/लीटर₹1.80/लीटर₹10.00/लीटर₹4.00/लीटर₹2.00/लीटर
डीजल (ब्रांडेड)2.50%₹4.20/लीटर + ₹10.00/लीटर (SAD) + ₹4.00/लीटर (AIDC)₹2.00/लीटर₹4.20/लीटर₹10.00/लीटर₹4.00/लीटर₹2.00/लीटर
एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)5.00%11%11%

दिल्ली में क्या है पेट्रोल डीजल के दाम

दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 104.21 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 92.15 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 90.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

सीएम साय ने जताया पीएम मोदी का आभार, कहा- मिलेगी व्यापक राहत…

केंद्र सरकार ने डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को मात्र 3 रुपए प्रति लीटर करने का निर्णय लिया है. छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसका स्वागत करते हुए प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIRPORT; दिल्ली,मुंबई समेत देश के आठ एयरपोर्ट पर फुल बॉडी स्कैनर लगाने का रास्ता साफ, बनाए जाएंगे ‘एफबीएस कॉरिडोर’

    नई दिल्ली, दिल्ली और मुंबई समेत देश के आठ एयरपोर्ट पर फुल बॉडी स्कैनर (FBS) लगाने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने…

    RESIGN; महाभियोगा के बीच जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा,अत्यंत वेदना के साथ जज पद से इस्तीफा दे रहा हूं 

    0 जस्टिस वर्मा ने राष्ट्रपति को भेजे त्यागपत्र में क्या लिखा? नई दिल्ली,  जस्टिस यशवंत वर्मा ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जस्टिस वर्मा ने…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……