GOVT; मंत्रालय में “अर्जित वेतन के विरुद्ध ऋण योजना” का शुभारंभ,फेडरेशन के समक्ष हुआ प्रस्तुतीकरण

रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की पहल पर प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित में “अर्जित वेतन के विरुद्ध ऋण योजना” का मंत्रालय में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऋषभ पाराशर ने योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब शासकीय सेवक माह के दौरान अपने वेतन का एक हिस्सा बिना ब्याज के अग्रिम रूप से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, वे अपने वेतन के आधार पर पांच वर्ष तक की अवधि के लिए कम ब्याज दर पर ऋण भी ले सकेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में इस योजना के अंतर्गत होम लोन, शिक्षा ऋण जैसी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि राजस्थान की तर्ज पर इस योजना को छत्तीसगढ़ में लागू करने की मांग विगत कई वर्षों से की जा रही थी। सरकार द्वारा फेडरेशन के मांग-पत्र के आधार पर इस योजना को लागू किए जाने पर उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारी अपने अर्जित वेतन का एक हिस्सा बिना किसी ब्याज के अग्रिम रूप से प्राप्त कर सकेंगे, जिससे आकस्मिक आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति में उन्हें सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को उनके वेतन के आधार पर पांच वर्ष तक की अवधि के लिए कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
संचालक, कोष एवं लेखा श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने बताया कि “रिफाइन” एप के माध्यम से शासकीय सेवक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि कार्मिक संपदा और रिफाइन एप के बीच एकीकृत (इंटीग्रेशन) व्यवस्था की गई है, जिससे पूरी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता के साथ सेवक इस एप का उपयोग कर सकेंगे।
श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में सभी आवश्यक दस्तावेज वित्त विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि रिफाइन एप के संचालन के संबंध में वित्त विभाग द्वारा शीघ्र ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कोषालय अधिकारी सुनील उपाध्याय ने आभार व्यक्त करते हुए इसे कर्मचारी हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT; राज्यपाल बोले- जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें, पेड़ लगाकर संरक्षित करें

    0 राज्यपाल रमेन डेका ने सरायपाली में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली महासमुंद, राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन…

    WATER; तालाब-पोखर होंगे लबालब, निस्तारी जल संकट से मिलेगी निजात, 500 क्यूसेक डिस्चार्ज के साथ गंगरेल का पट खोला गया

    रायपुर, छत्तीसगढ में दिनोदिन बढ़ते गर्मी के साथ ग्रामों में व्याप्त निस्तारी पानी की समस्या व भूगर्भीय जल स्त्रोत के नीचे जाने से पेयजल संकट गहराने की‌‌ ओर शासन –…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार