
0 रक्तदान, बुक ट्री, क्लॉथ गार्डन, टॉय बैंक एवं देहदान-अंगदान सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान
रायपुर, सेवा और मानवता के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत 23 सितंबर को विशाल रक्तदान महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना योगदान देंगे। आयोजन में लगभग तीन हजार से अधिक रक्तदाताओं के शामिल होने जा रहे हैं, जिसमें एक हजार से अधिक महिलाएं और दो हजार से अधिक पुरुष सहभागिता करेंगे। यह आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
रक्तदान महाकुंभ को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय अभियान से जोड़ने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए क्यूआर कोड तथा मोबाइल कॉल के माध्यम से पंजीयन कराया गया है। पंजीयन प्रक्रिया के जरिए रक्तदान के इच्छुक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 23 सितंबर को इंडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले सेवा महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सेवा महाकुंभ में रक्तदान, बुक ट्री के माध्यम से नई एवं पुरानी पुस्तकों का दान, क्लॉथ गार्डन के माध्यम से नए एवं पुराने कपड़ों का दान, टॉय बैंक के माध्यम से नए एवं पुराने खिलौनों का दान तथा देहदान-अंगदान सहित छह प्रकार की सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कलेक्टर ने जिलेवासियों से सेवा महाकुंभ में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर समाजहित में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रोजेक्ट दधीचि के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं उनकी पत्नी डॉ. सुनीता सिंह देहदान का संकल्प लेंगे।
रक्तदान के साथ सेवा का सम्मान, शहर के प्रतिष्ठानों में मिलेंगी विशेष छूट
अभियान की विशेष बात यह है कि इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी रक्तदान के लिए आगे आ रही हैं। रक्तदान के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने वाले नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने भी हाथ बढ़ाया है। रक्तदाताओं को उनकी सहभागिता के सम्मान स्वरूप प्रमुख होटलों में भोजन, रविभवन में मोबाइल खरीदी तथा अस्पतालों में विशेष छूट का लाभ दिया जाएगा।
इन व्यवसायिक संस्थानों के द्वारा मिलेगा विशेष छूट
रायपुर ऑटोमोबाईल डीलर एशोसिएशन (राडा)
हीरो, होंडा और टीवीएस डीलर द्वारा 5000 पांच हजार का डिस्काउंट दिया जाएगा।
राडा मेंबर कार डीलरशिप महिला रक्तदाताओं को एसेसरीज पर 10 हजार का अरिक्ति छूट दी जाएगी।
रवि भवन व्यापारी संघ द्वारा-
रवि भवन व्यापारी संघ द्वारा मोबाइल खरीदी पर एसेसरीज में 15 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।
ममता हॉस्पिटल-
ममता हॉस्पिटल द्वारा गायनिक सलाह, सोनोग्राफी और ईसीजी की निःशुल्क सुविधा रहेगी।
एस.बी.एच हॉस्पिटल
एस.बी.एच हॉस्पिटल द्वारा 2 हजार तक का वॉउचर कास्मेटिक की खरीदी पर ’लंडन आई’ द्वारा चश्में के फ्रेम में 25 प्रतिशत डिस्काउंट 17 अक्टूबर तक दी जाएगी।
बेबीलोन ग्रुप
बेबीलोन ग्रुप द्वारा बेबीलोन इंटरनेशनल हॉटल में खाने में 15 प्रतिशत का डिस्काउंट 17 अक्टूबर तक दिया जाएगा।
मायरा रिसोर्ट
मायरा रिसोर्ट द्वारा भोजन में 17 अक्टूबर तक 20 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।
मेफेयर रिसोर्ट
मेफेयर रिसोर्ट द्वारा फूड में 17 अक्टूबर तक 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ कम्प्यूटर एवं मीडिया डीलर एशोसिएशन
इस पहल के तहत रक्तदान करने वाली महिलाओं को सर्टिफिकेट दिखाने पर कम्प्यूटर एवं लैपटॉप की खरीदी पर गिफ्ट हैंपर, जिसमें वायरलेस माउस एवं माउस पैड, क्लीनिंग किट शामिल हैं।
फर्नीचर मैन्युफैक्चर एवं ट्रेडर्स एशोसिएशन-
रक्तदान करने वाली महिलाओं को फर्नीचर खरीदी पर 2 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
जीवन बीमा मार्ग व्यवसायी संघ
जीवन बीमा मार्ग व्यवसायी संघ द्वारा पंडरी स्थित घर फर्नीचर, जय इंटीरियर्स, लव डब, अमर सुपर बाजार, सुदामा फर्नीचर और डिंगानी फटाका बाजार द्वारा 5 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक महिला रक्तदाओं को सर्टिफिकेट दिखाने पर छूट दी जाएगी।
फिनोलॉजी वेंचर प्राईवेट लिमिटेड
फिनोलॉजी वेंचर प्राईवेट लिमिटेड द्वारा महिला रक्तदाताओं को 20 प्रतिशत तक चार्जेस में छूट दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ रेस्टॉरेंट एंड कैफे एसोसिएशन
महिला रक्तदाओं को 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
सोलर पैनल लगाने पर भी मिलेगा विशेष छूट
रक्तदान करने वाले सभी सम्मानित दाताओं के लिए 5000 से 15000 हजार तक की विशेष छूट दी जाएगी।







