HC;अब 2 महीने में याचिकाओं के निपटारे की होगी कोशिश, गिरफ्तारी केवल अंतिम विकल्प होना चाहिए

0 हाईकोर्ट ने जमानत पर फैसलों को लेकर जारी किया महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन

बिलासपुर, हाईकोर्ट ने जमानत पर फैसलों को लेकर महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रभारी रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जमानत याचिकाओं पर दो माह की समय सीमा में फैसला करने की कोशिश की जाएगी। अग्रिम जमानत के आवेदनों को छह सप्ताह के भीतर निपटाने का प्रयास करने के निर्देश हैं। गिरफ्तारी केवल अंतिम विकल्प होना चाहिए।

अधिसूचना में कहा गया है कि अनुच्छेद 225 और 227 के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुसार छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट नियम, 2007 में जरूरी संशोधन किया जा रहा है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। नियम 120 के मौजूदा उप-नियम (3) के स्थान पर नया उप-नियम जोड़ा गया है।जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जमानत याचिका पर जिस बेंच में सुनवाई होगी, वहां मामले की पहली तारीख से अधिकतम दो महीने के भीतर फैसला सुनाया जाएगा।

एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने देश की सभी अदालतों में जमानत याचिकाओं के त्वरित निपटारे के लिए यह समयसीमा तय की है। इसके अनुसार, जमानत आवेदनों को उनके सामने पहली बार पेश किए जाने की तारीख से दो महीने के भीतर निपटाने का प्रयास किया जाएगा। अग्रिम जमानत के आवेदनों को छह सप्ताह के भीतर निपटाने का प्रयास करने के निर्देश हैं। पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि सात साल से कम सजा वाले मामलों में धारा 41 और 41ए के प्रावधानों (अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 35) का कड़ाई से पालन करें।

यदि आरोपी जांच में पूरा सहयोग कर रहा है, तो चार्जशीट दाखिल करते समय या अदालत में पेशी के वक्त उसे जबरन गिरफ्तार करने की आवश्यकता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर मनमाने तरीके से भेजे गए नोटिस कानूनी तौर पर हर परिस्थिति में मान्य नहीं होते और गिरफ्तारी केवल अंतिम विकल्प होना चाहिए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLICE; महिला जेलर को होटल में बुलाया, यौन उत्पीड़न की FIR, ओडिशा DG जेल हटाए गए

    भुवनेश्वर , ओडिशा में पुलिस ने DG रैंक के IPS अधिकारी सुशांत कुमार नाथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें DG…

    SC; राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सुप्रीम कोर्ट ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत में चलेगा मामला

    नईदिल्ली, राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था, जिसमें आज सोमवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने संबंधित…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश