HEALTH;राजधानी में दांतों के इलाज में अब हो रहा है ‘एआई’ का उपयोग,दांतों की देखभाल के लिए हर छह माह में जांच कराएं

0 चिकित्सा शिविर में रक्तदान करने वालों को मिला प्रमाणपत्र व उपहार

रायपुर, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन और गुरुव्दारा गुरुनानक साहिब रावांभाठा व्दारा कल रावांभाठा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लगभग 70 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। मरीजों का जांच के दौरान दंत रोग विशिषज्ञ डॉक्टर सोनल अग्रवाल ने बताया कि व्यक्ति भले ही स्वस्थ हो उसे हर छह महीनें में अपने दांतों की डॉक्टर से जांच करवाना चाहिए। उन्होंने कहा अब रायपुर में भी दंत रोग चिकित्सा में “एआई” तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दांतों के लिए 3डी प्रिन्टिंग की जा रही है।
एसोसियेशन की ओर से संयोजक जी.एस. बॉम्बरा, अध्यक्ष एच.एस. धींगरा, सचिव बी.एस. सलूजा ने सन्युक्त रुप से बताया कि चिकित्सा शिविर में इटसा हास्पिटल के विशेषज्ञ डाक्टरों में मेडिसिन के डॉ. राहुल प्रताम प्रजापति, हड्डी रोग के डॉ.अंकित गर्ग, डॉ. ओनम तुरकाने, दांत रोग की डॉ. सोनल अग्रवाल, आंखों का अस्पताल एएसजी हॉस्पिटल के डॉ. विकास यादव, मेटलाईफ हास्पिटल से  डॉ. अलताफ हुसैन ने मरीजों की जांच की।

शिविर में एसोसियेशन के चेयरमैन मेडिकल कमेटी के प्रमुख और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.कुलदीप सिंह छाबड़ा ने भी मरीजों का परीक्षण किया और परामर्श प्रदान किया। एक्युप्रेशर विशेषज्ञ राजपाल सिंह नें भी एक्युप्रेशर दिया जिससे कई मरीजों क उनके मर्ज में राहत मिली। शिविर में अधिकांश लोगों ने ब्लड प्रेशर, शुगर, प्लस रेट की जांच करवाई।

वहीं शिवनाथ ब्लड सेन्टर व्दारा ब्लड डोनशन के अंतर्गत 5 व्यक्तियों व्दारा दिए रक्त दान पर दानदाताओं को सर्टिफिकेट व एक उपहार भी प्रदान किया गया। सेन्टर से नर्स प्रेमलता पटेल व नर्स देवश्री साहू ने रक्तदान से होने वाले कई फायदों की जानकारी पोस्टर के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति और 60 साल के कम उम्र के व्यक्ति साल में दो बार रक्तदान कर सकते हैं।  शिविर में एसोसियेशन की ओर आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी दी गई।
इस अवसर पर गुरुव्दारा गुरुनानक साहिब के प्रमुख सरदार अजीत सिंह, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन की ओर से दीप सिंह जब्बल, डॉ. बी.एस. छाबड़ा, लखविन्दर सिंह चावला, अजीत सिंह राजपाल, नरेन्द्र सिंह चावला, जे.एस. जब्बल,तेजपाल सिंह हंसपाल, रविन्दर सिंह उबवेजा, डॉ. रविन्दर कौर बॉम्बरा, श्रीमती पिंकी जब्बल, श्रीमती हरप्रीत कौर धींगरा ,श्रीमती हरमिन्दर कौर सलूजा,श्रीमती, देविन्दर कौर हंसपाल उपस्थित थे। इसके अलावा बेबीलान ग्रुप के जगजीत सिंह खनूजा, समाजसेवी श्रीमती कमलेश चावला सहित लायंस क्लब वुमन की सदस्यगण प्रमुख रुप से उपस्थित थी। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; अम्बेडकर अस्पताल में ऐतिहासिक सर्जरी, 10.30 किलोग्राम वजनी ट्यूमर का ऑपरेशन, मरीज के पीठ का बोझ हटा

    रायपुर, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के सर्जरी विभाग ने एक अत्यंत जटिल, संवेदनशील, जोखिमपूर्ण और चुनौतीपूर्ण शल्य चिकित्सा को सफलतापूर्वक संपन्न कर चिकित्सा जगत में एक ऐतिहासिक उपलब्धि…

    HEALTH; 59 निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 33 हॉस्पिटल निलंबित, 26 का रुका भुगतान

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में 59 निजी अस्पतालों के खिलाफ शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कुल 33 हॉस्पिटल निलंबित किए गए हैं। वहीं 26 अस्पतालों का भुगतान रोका गया है। राज्य…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……