HEALTH;छत्‍तीसगढ़ के NHM संविदाकर्मी होंगे नियमित, 27 फीसदी बढ़ेगी सैलरी, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दिया आश्‍वासन

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ के एनएचएम के संविदा कर्मियों के लिए अच्‍छी खबर है। जल्‍द ही एनएचएम के संविदा कर्मियों का नियमितीकरण हो सकता है। इतना ही नहीं 27 फीसदी वेतन वृद्धि भी होगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एनएचएम के संविदा कर्मियों को आश्वस्त किया है कि उन्हें 27 फीसदी वेतन वृद्धि का लाभ निश्चित रूप से दिलाया जायेगा। साथ ही उन्होंने एमडी एनएचएम को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन करने के निर्देश भी दिये।

छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारियों ने आज यहां स्वास्थ्य मंत्री के निवास कार्यालय में उनसे मुलाकात की। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने इस दौरान अपना 18 सूत्रीय ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने ज्ञापन पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए आश्वस्त किया कि 27 फीसदी वेतन वृद्धि का लाभ प्रदेश के सभी संविदा कर्मियों को दिलाये जाने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत् संविदा कर्मियों को निश्चित तौर पर इसका लाभ दिलाया जायेगा।

साथ ही महिला पदाधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि तमिलनाडु और मणिपुर में एनएचएम संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया गया है। इस निवेदन पर स्वास्थ्य मंत्री ने एमडी एनएचएम को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल से मिले आश्वासन से छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारी खुशी जाहिर की। सभी पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की इस त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIIMS; एम्स के डॉक्टरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग का कटा हाथ जोड़ा, पैराकुट्टी मशीन में कट गया था

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का कटा हुआ हाथ जोड़कर चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मरीज…

    HEALTH; राजाधानी में बना ग्रीन कॉरिडोर,15 मिनट में एम्स से बालाजी हॉस्पिटल पहुंची एंबुलेंस, मरीज का हुआ सफल किडनी ट्रांसप्लांट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में मानवता और प्रशासनिक तत्परता का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिला, जब किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स हॉस्पिटल से श्रीबालाजी हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्बुलेंस को महज…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…