HEALTH; डीन डॉ.नशीने ने कहा-टीकाकरण जनस्वास्थ्य की आधारशिला, राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर एनएसएस की गोष्ठी

नारायणपुर, राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय के एनएसएस इकाई द्वारा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 78 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को टीकाकरण के महत्व, इसके लाभ तथा इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर टीकाकरण न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार एवं समाज को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर कालेज की अधिष्ठाता डॉ. रत्ना नशीने ने प्रेरणादायक उदबोधन दिया। उन्होंने अपने भाषण में टीकाकरण को जनस्वास्थ्य की आधारशिला बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर समय पर टीकाकरण कराना चाहिए। साथ ही उन्होंने NSS स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं टीकाकरण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। एनएसएस इकाई के इस प्रयास की ग्रामीणों द्वारा सराहना की गई। लोगों ने टीकाकारण के महत्व को समझा। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MEDICAL COLLEGE, मुंगेली जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग,केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मिले केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

    नई दिल्ली, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से भेंट कर अपने संसदीय क्षेत्र के मुंगेली जिले में चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना…

    MBBS; छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित, फर्जी जानकारी देने पर निरस्त होगा प्रवेश

    0 नीट यूजी काउंसलिंग 2026 पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का दावा- मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही मानी जाएगी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण रायपुर, छत्तीसगढ़  के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती