HEALTH; 220 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण के लिए चट्टान तोडने 10 अप्रैल को होगी नियंत्रित ब्लास्टिंग

0 विस्फोटक अधिनियम के तहत कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

बिलासपुर, एमसीबी जिले में बहुप्रतीक्षित 220 बिस्तरीय अस्पताल के निर्माण कार्य को अब गति मिलने जा रही है। निर्माण स्थल पर कठोर चट्टानों के कारण फाउंडेशन कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए 10 अप्रैल 2026 को नियंत्रित ब्लास्टिंग की जाएगी। इस संबंध में अनुविभागीय दण्डाधिकारी, मनेंद्रगढ़ द्वारा विधिवत आदेश जारी कर अनुमति प्रदान की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के कार्यपालन अभियंता द्वारा प्रस्तुत आवेदन में निर्माण स्थल पर हार्ड रॉक की मौजूदगी के चलते ब्लास्टिंग की आवश्यकता जताई गई थी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाना सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ एवं नगर पालिका परिषद से अनापत्ति प्राप्त की। स्थल निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की जांच एवं विस्तृत परीक्षण के उपरांत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
अनुमोदन के आधार पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 6(क) तथा विस्फोटक नियम 2008 के नियम 112, 113 एवं 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए सीमित अवधि के लिए ब्लास्टिंग की अनुमति दी है।

जारी आदेश के अनुसार ब्लास्टिंग कार्य केवल लाइसेंसधारी विशेषज्ञ की प्रत्यक्ष निगरानी में ही किया जाएगा। उपयोग में लाए जाने वाले विस्फोटक पदार्थ अधिकृत विक्रेताओं से ही क्रय किए जाएंगे तथा उनका भंडारण एवं परिवहन पूर्णतः नियमानुसार किया जाएगा। किसी भी स्थिति में निर्धारित मात्रा से अधिक विस्फोटक सामग्री का भंडारण नहीं किया जाएगा।
सुरक्षा के मद्देनज़र ब्लास्टिंग से पूर्व संबंधित क्षेत्र को पूर्णतः खाली कराया जाएगा और न्यूनतम सुरक्षा परिधि निर्धारित की जाएगी। साथ ही स्थल पर चेतावनी संकेत, लाल झंडे एवं सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि आमजन को पूर्व जानकारी मिल सके और वे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आवासीय क्षेत्रों, विद्यालयों, अस्पतालों एवं सार्वजनिक मार्गों से पर्याप्त दूरी सुनिश्चित की जाएगी। ब्लास्टिंग कार्य केवल दिन के समय, प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच ही किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, ब्लास्टिंग से पहले आसपास के रहवासियों को मुनादी के माध्यम से सूचना देना अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक ब्लास्टिंग से पूर्व पुलिस थाना सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ एवं नगर पालिका परिषद को भी सूचना दी जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुचारू बनी रहे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान निर्माण स्थल के आसपास अनावश्यक रूप से एकत्र न हों तथा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NAPEM 2026; एम्स रायपुर ने लहराया परचम,बाल आपातकालीन चिकित्सा में राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी पहचान

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर (एम्स रायपुर) की पीडियाट्रिक इमरजेंसी मेडिसिन (बाल आपातकालीन चिकित्सा) टीम ने 28–29 मार्च 2026 को हैदराबाद में आयोजित 17वें नेशनल असेंबली ऑफ पीडियाट्रिक इमरजेंसी…

    HEALTH;सोलर पावर समझौते से छत्तीसगढ़,ओडिशा और महाराष्ट्र में अस्पताल होंगे ग्रीन, क्वालिटी केयर इंडिया का बड़ा कदम

    0 केयर हॉस्पिटल्स और किम्स हेल्थ नेटवर्क में 30 मेगावाट रिन्यूएबल क्षमता का लक्ष्य, करीब 80% ग्रीन एनर्जी उपयोग और बिजली खर्च में 20% तक कमी का अनुमान हैदराबाद, भारत…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार