HEALTH; आंबेडकर अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट जल्द, बच्चों के डायलिसिस की भी मिलेगी सुविधा

0 मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अनियमित जीवनशैली तथा दर्द निवारक दवाओं का अत्यधिक उपयोग किडनी रोगों के प्रमुख कारण

रायपुर, राजधानी रायपुर के मेडिकल कालेज के आंबेडकर अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में राज्य सरकार से अनुमति मिलते ही वयस्कों व बच्चों का किडनी ट्रांसप्लांट शुरू किया जाएगा। इसके लिए जरूरी तैयारी की जा रही है। विश्व किडनी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संभावित किडनी ट्रांसप्लांट पर भी चर्चा की गई।

हालांकि आधी-अधूरी सुविधा व उपकरण नहीं होने के कारण डीकेएस में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू नहीं हो सका है। कार्यक्रम में किडनी रोग से पीड़ित मरीजों एवं उनके परिजनों को किडनी के स्वास्थ्य, रोगों की समय पर पहचान, उपचार एवं बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

ऐसे करें किडनी रोगों से बचाव

डॉक्टरों ने कहा कि मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप, अनियमित जीवनशैली तथा दर्द निवारक दवाओं का अत्यधिक उपयोग किडनी रोगों के प्रमुख कारण हो सकते हैं। इसलिए नियमित जांच, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी का सेवन, नमक का सीमित उपयोग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर किडनी रोगों से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। नेफ्रोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. पुनीत गुप्ता, एचओडी मेडिसिन डॉ. देवप्रिया लकड़ा, प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र मल्होत्रा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीषा खांडे व डॉ. प्राची दुबे ने मरीजों एवं उनके परिजनों को किडनी रोगों के लक्षण, समय पर जांच, उपचार तथा बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बच्चों में भी किडनी रोगों का उपचार शुरू

कार्यक्रम में किडनी रोग उपचार सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। अब यहां गुर्दा रोग विशेषज्ञों द्वारा बड़ों के साथ-साथ बच्चों में भी किडनी रोगों का उपचार शुरू कर दिया गया है। बच्चों के लिए डायलिसिस की सुविधा भी शुरू की जा चुकी है। बच्चों में क्रॉनिक किडनी डिजीज, ग्लोमेरुलर रोग एवं एक्यूट किडनी इंजरी जैसी बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। वर्तमान में दो बच्चों का डायलिसिस किया जा रहा है, जिनमें से एक कांकेर तथा एक धरसींवा के निवासी हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MEDICAL COLLEGE, मुंगेली जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग,केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा से मिले केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू

    नई दिल्ली, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से भेंट कर अपने संसदीय क्षेत्र के मुंगेली जिले में चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना…

    MBBS; छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित, फर्जी जानकारी देने पर निरस्त होगा प्रवेश

    0 नीट यूजी काउंसलिंग 2026 पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का दावा- मूल दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही मानी जाएगी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण रायपुर, छत्तीसगढ़  के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती